चंदौली

चंदौली। महिलाओं को सशक्त बनाएगी यूनियन नारी शक्ति योजना


चंदौली। कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में यूनियन बैंक की ओर से यूनियन नारी शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूनियन बैंक की यह स्कीम पूरे प्रदेश में चलाई गई। जिसका सर्वप्रथम चंदौली से शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह ने 26 मूह की महिलाओं के बीच 64 लाख रुपये तथा 42 व्यक्तिगत महिलाओं को 1.55 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया। कुल 2.19 करोड़ का ऋण वितरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सरकार की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिलाओं को शिक्षित व सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। कहा कि यूनियन नारी शक्ति योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण योजना है। आज महिलाएं सभी क्षेत्र में अपनी कुशलता व मेधा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को रोजगार करने के लिए प्रेरित किया। बैंक के अफसरों को निर्देश दिए किए यूनियन नारी शक्ति योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि महिलाएं रोजगार से जुड़कर खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें। साथ ही अपने परिवार की आजीविका को चलाने में सहयोगी व सहायक साबित हो सके। इस अवसर पर यूबीआई के वाराणसी क्षेत्र प्रमुख सुनील कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक संतोष सिंह, अभिलाष साह, सुनील कुमार, कल्लू सिंह, मालधनी आदि उपस्थित रहे। संचालन एलडीएम शंकर चंद सामंद ने किया।
खराब प्रगति को एसडीओ का ट्रांसफर
मुगलसराय। एक मुश्त समाधान योजना के खराब प्रगति से नाराज निगम प्रबंधन ने गुरुवार को विद्युत वितरण उपखण्ड के एसडीओ सतीश यादव को मंडल कार्यालय से सम्बद्घ कर दिये जाने की सूचना मिली। इनके स्थान पर मंडल कार्यालय में तैनात मनोज कश्यप को मुगलसराय का नया एसडीओ बनाया गया है। जो संभवत: जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।