चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के हथियानी ग्राम प्रधान के लिए बीते नौ मई को हुए मतदान के बाद मतगणना मंगलवार को सदर ब्लाक में हुई। इस दौरान मतों की गिनती में निष्पक्षता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए। मंगलवार को मतगणना के बाद हथियानी ग्राम पंचायत के हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना दिया। इस दौरान शासन.प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि बूथ पर अधिक वोट पड़े। लेकिन मतगणना में कम वोटों की ही गिनती की गई। आरओ ने धांधली करते हुए दूसरे प्रत्याशी को 15 वोटों से जीत दिला दी। ऐसे में दोबारा मतगणना कराई जानी चाहिए। विदित हो कि हथियानी ग्राम पंचायत में नामांकन के बाद प्रत्याशी राजेंद्र चौहान की मौत हो गयी थी। इसकी जानकारी होते ही प्रशासन ने उक्त गांव के प्रधान पद के मतदान को रोक दिया। इस बीच मृत उम्मीदवार राजेंद्र के पुत्र ने नामांकन किया और मतदान के लिए नौ मई की तिथि नियत हुई। मतगणना के दौरान हथियानी गांव के प्रधान प्रत्याशी अरविंद चौहान 15 वोट से हार गए। इससे बौखला, समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां मुख्य मार्ग पर धरना पर बैठ गए। आरोप लगाया कि मतगणना में धांधली की गई है। आरोप है कि मतदान के दिन बूथ पर करीब 2600 मत पड़े लेकिन २३०० मतों की ही गिनती हुई।
Related Articles
चन्दौली। एसडीएम ने धान खरीद केन्द्रों का किया निरीक्षण
Post Views: 242 सकलडीहा। जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर लगातार धान खरीदारी को लेकर समीक्षा किया जा रहा है। गुरूवार को एसडीएम मनोज पाठक सकलडीहा सहित चहनिया ब्लॉक के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। धान की खरीदारी और बोरा के बारे में जानकारी लिया। बोरा का अभाव होने पर क्रय केन्द्र प्रभारी को […]
चंदौली। माघ मेला को लेकर अधिकारियों ने की बैठक
Post Views: 531 चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट पर 1 फरवरी मंगलवार को होने वाले मौनी अमावस्या माघ मेला को लेकर बलुआ थाने पर शनिवार की शाम को उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा व क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बलुआ थाने पर कई विभागों के अधिकारियो संग बैठक किया। बैठक हर विभागों को अलग अलग जिम्मेदारी […]
चंदौली। भारत सरकार को श्रीलंका से सीखने, सावधान होने की जरुरत:अंजनी
Post Views: 1,047 धानापुर। समाजवादी चिंतक एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने श्रीलंका में उपजे हालात पर गंभीर चिंता ब्यक्त करते हुवे भारत सरकार को अत्यधिक सावधान हो जाने की अपील किया है। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी देश वासियों एवं भारत सरकार को श्रीलंका में घटे घटनाक्रमों से बहुत कुछ सीखने […]