चंदौली। किसानो की खुशहाली के लिए स्थानीय झांसी स्थित टैफे फारगुसन एजेन्सी पर सावन के अन्तिम सोमवार को भगवान शिव के रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। किसानों के उपज में बढ़ोत्तरी, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ – साथ किसानों के जीवन स्तर को उपर उठाने के उद्देश्य से रूद्राभिषेक का आयोजन एजेन्सी डीलर अविनेन्द्र पटेल द्वारा आयोजित किये गये रूद्राभिषेक प्रकांड विद्घवान पं० बंशीधर दूबे द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से किया गया। इस अवसर पर मैनेजर विनोद सिंह, असिस्टेन्ट मैनेजर सन्तदयाल सिंह, मिस्त्री कैलाश मौर्या, राजनाथ यादव, सन्तोष गोंड, पिंकु दूबे, दीपनारायण आदि उपस्थित रहकर रूद्राभिषेक में भाग लिया। सभी ने भगवान रूद्र की उपासना करते हुए देश के लोगों की खुशहाली, तरक्की के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर मैनेजर विनोद सिंह ने बताया कि टैफे फारगुशन टै्रक्टर उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है जिससे यह अधिक माइलेज देता है। इसका मेंटेनेंस काफी कम होने से किसानों पर बोझ कम पड़ेगा। यह टै्रक्टर अपने देश के साथ – साथ विश्व के कई देशों में निर्यात किया जाता है। इसकी गुणवत्ता को समझते हुए मैंने जनपद के किसानों को बेचने के लिए कम्पनी से अनुबंध किया।
Related Articles
चंदौली।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतगणना जारी, विजयी प्रत्याशियों ने जताया हर्ष
Post Views: 468 चंदौली। रविवार को जिला अधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पालीटेक्निक चंदौली सहित अन्य मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना केंद्र पर शांति पूर्वक, निष्पक्ष, सुचारू रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया। वही बाहर जमा होने वाले एजेंट को […]
चंदौली। जल जमाव से ब्लाक रोड पर चलना दुश्वार
Post Views: 382 सकलडीहा। विकास खण्ड मार्ग से तहसील, सीओ कार्यालय और कोतवाली तक जाने वाली मार्ग पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गयी है। सुबह से शाम तहसील और ब्लॉक जाने वाली महिलाये और ग्रामीण गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे है। शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए है। जिसे लेकर […]
चंदौली। पीजी कालेज में साइबर अपराध पर किया जागरुक
Post Views: 325 सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शुक्रवार को साइबर अपराध पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान साइबर अपराध जागरूकता अभियान संयोजक प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मिडिया व साइबर के माध्यम से हो रहे अपराध से सचेत रहने के लिये विस्तार से जानकादी दी। इस मौके पर पुलिस […]