चंदौली। लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की घटना व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से आहत समाजवादी पार्टी सोमवार को सड़क पर नजर आयी। इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर की अगुवाई में सपाइयों ने बिछियां कला धरनास्थल के समीप चक्काजाम किया। साथ ही धरनास्थल पर सभा कर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। इसके बाद जुलूस निकालकर भारी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दरम्यान कलेक्ट्रेट गेट पर जमा सपाइयों ने सरकार के खिलाफ के जमकर नारेबाजी कर वहां के माहौल को गर्म कर दिया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भाजपा सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने सरकार को किसानों की हत्या करने वाला करार दिया। कहा कि गृह राज्यमंत्री का बेटा किसानों को अपनी गाड़ी से रौंद डालता है लेकिन सरकार उसे गिरफ्तार कर दंड देने की बजाय उसका संरक्षण कर रही है। यदि सरकार ने मंत्री के मंच से धमकी देने वाले वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद यदि कड़े कदम उठाए होते तो लखीमपुर खीरी की घटना न होती। बावजूद इसके सरकार इस पर पर्दा डालने के प्रयास में है। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कहा कि सरकार किसानों की मौत पर संवेदनशील नहीं है। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, बब्बन चौहान, रविंद्र सिंह, संजीव सिंह, संतोष यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य बबिता यादव आदि उपस्थित रहीं।
Related Articles
चंदौली।जनपद मुख्यालय पर जाम की समस्या से जूझ रहे लोग
Post Views: 270 चंदौली। जनपद मुख्यालय पर जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लगने वाले भीषण जाम से आमजन मानस के साथ साथ जिले के अधिकारी भी घंटो फंसकर हलकान हो रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय दुकानदारों की दुकानदारी पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बावजूद […]
चंदौली :धान क्रय केन्द्र का राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
Post Views: 219 चन्दौली। राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सतीश चंद्र शर्मा का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। अपने भ्रमण के दौरान मंत्री द्वारा नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध पाई गई। मंत्री द्वारा धान विक्रय कर रहे किसानों […]
चन्दौली।जनपद सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ी
Post Views: 324 पड़ाव। वाराणसी व चंदौली के जनपद सीमा पर अब पुलिस की चौकसी फिर बढ़ गयी है। पुलिस संक्रमण को देखते ह्ुए बिना जरूरी के बेवजह बनारस आने वालों पर बुधवार की रात्रि से प्रतिबंधित लगा दिया और बनारस से नजदीकी सीमाओं को बैरिकेडिंग कर अकारण बनारस शहर आने वालों से पूछताछ कर […]