चंदौली। मानव अधिकार की मासिक बैठक चेयरमैन योगेन्द्र कुमार सिंह योगी के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सन्तोष पांडेय की अध्यक्षता में कोविड नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के मजबूती और नए सदस्यों को जोडऩे पर बल दिया गया एवं समाज मे मानव हनन उत्पीडन की बढ़ती घटनाओ पर चिंता व्यक्त की गई। जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय मानव हनन उत्पीडन की घटनाओं की बाड़ आ गई है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी बढ़ गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। मानवअधिकार हनन और उत्पीडन की घटनाओं पर अंकुश लगे इस लिए लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। जिला प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने संगठन के मजबूती पर बल देते हुए कहा कि अब कार्यकर्ताओं को कमर कस लेना चाहिए कि जहाँ पर भी कोई मानव हनन उत्पीडन की घटना घटे उसे तत्काल अपने उच्च पदाधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे जिससे पीडि़त को न्याय मिल सके। बैठक में अमित कुमार गुप्ता, संतोष कुमार प्रजापति, अरविंद कुमार, सुधांशु जायसवाल, सत्यदेव सिंह, साधना तिवारी, देवेंद्र सिंह, शम्भू मौर्य, संजय तिवारी, बाढ़ू प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।त्याग की मूर्ति हैं भरत जी:अखिलानंद
Post Views: 569 अलीनगर। स्थानीय लौंदा क्षेत्र स्थित ख्यालगढ़ गाँव मे स्व० रामकली देवी की 8वीं पुण्यतिथि व स्व० राम आधार सिंह, स्व० दशरथ सिंह व स्व० महादेव सिंह की स्मृति मे नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा मे ब्राह्मणों द्वारा पूजन आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात अपराह्न तीन बजे से कथा कुछ पाँचवे दिवस श्रवण […]
चन्दौली।कार्यकर्ता संगठन का रीढ़: मीना चौबे
Post Views: 414 सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित बीजेपी बूथ संगठन प्रभारी राजेश पासवान के घर सुबे की मंत्री व जनपद की प्रभारी मीना चौबे शुक्रवार को पहुंच कर उनके परिजनों से भेंट कर हालचाल लिया। बूथ प्रभारी के परिजन अपने बीच में प्रदेश सरकार की मंत्री को पाकर भाव विभोर हो गये। वहीं मंत्री ने […]
चंदौली। मैक्सवेल की छात्राओं ने निकाली रैली
Post Views: 843 चंदौली। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सांइसेज की नर्सिंग की छात्राओं द्वारा रैली निकाला गया। रैली को मैक्सवेल इंस्टीटयूट के डायरेक्टर डा० के एन पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। रैली में शामिल मेडिकल साइंसेज की नर्सिंग […]