चंदौली। एनडीए-2 के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत शनिवार को जगदीशसराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीच्युट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री एवं सांसद डा० महेंद्रनाथ पांडेय ने वर्चुअल माध्यम से किया। इसके बाद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह समेत अन्य मोर्चा के 42 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। वहीं 96 लोगों ने रजिस्ट्रेशन भी कराया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं सांसद डा० महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि देश में कोविड.19 संक्रमण काल चल रहा है। इसमें आमजन मानस आक्सीजन, ब्लड एवं दवा के लिए परेशान है। इसको देखते हुए और ब्लड बैंक में खून की कमी न होने पाए। इसके लिए पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि कोविड.19 महामारी में भाजपा लोगों का जीवन बचाने के लिए संघर्ष किया और मानवता के साथ पूरी शिद्दत से खड़ी रही। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा० केएन पांडेय ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा सेवा नहीं है। इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। मानव सेवा ही पार्टी का मूल मंत्र है।
Related Articles
चंदौली। हनुमान प्रतिमा का किया स्थापना
Post Views: 441 चंदौली। सदर विकास खण्ड के कैली रोड केशवपुर गांव मे शनिवार को हनुमान जी की मुर्ति को सुबह में उमाशंकर तिवारी पत्नी कलावती तिवारी ने पूरे विधि.विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर पूरे गांव मे बजरंग बली के उद्घोष के साथ हनुमान जी की मूर्ति को घुमाया गया और पूरे गांव भ्रमण के […]
चंदौली। महापुरुषों की जयंती पर चला स्वच्छता अभियान
Post Views: 400 सकलडीहा। दो अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के जन्म दिवस विभिन्न सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थानों में मनाया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और आदर्श पर चलने का संकल्प दोहराया। वही जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और भाजपा नेता […]
चंदौली।डीएम ने की नीति आयोग के कार्यक्रमों की समीक्षा
Post Views: 370 चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी० फुंडे की अध्यक्षता में नीति आयोग से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आकांक्षी जनपदों हेतु निर्धारित समस्त मानकों पर बेहतर कार्य करते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। जिन मानकों […]