धानापुर। समाजवादी चिंतक व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह धानापुर शहीद स्मारक गेट पर छब्बीस जनवरी के दिन भी ताला बंद किए जाने से भड़क उठे और समिति की मनमानी व विधायक पर भी सवाल उठाया। दोपहर लगभग एक बजे धानापुर शहीद स्थल पर शहीदों को नमन करने पहुँचे थे। जहाँ गेट पर ताला बंद मिला। समिति के डा० पीसी सिंह को फोन करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। कुछ समय बाद बात तो हुई लेकिन उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जिससे नाराज होकर अंजनी सिंह अपने साथियों संग सांकेतिक धरने पर बैठ कर ताला बंद होने का विरोध जताया। इसके बाद थाने में बलिदान स्थल पर जाकर शहीदों को नमन किया। अंजनी सिंह ने समिति के संरक्षक व विधायक से सवाल किया और पूछा कि सैयदराजा के विधायक जी बताएं कि शहीद स्मारक किसका है। धानापुर की जनता का या सिर्फ समिति का। समिति के संरक्षक होने के नाते यह उनकी जवाबदेही बनती है कि वह बताएं कि धानापुर की आम जनता अपने शहीदों का दर्शन करने उन्हें नमन करने स्मारक में क्यों नहीं जा सकती। वो भी छब्बीस जनवरी के दिन जबकी तिरंगा के चढऩे से लेकर उतरने तक आम जनता कभी भी पार्क में जा सकती है। समिति जिस अधिकार से ताला बंद कर सकती है उसी अधिकार के तहत पार्क का ताला खोलने व वहां रहने की जवाबदेही भी
Related Articles
चंदौली।जच्चा-बच्चा केन्द्र के लिए सीएमओ को सौपा ज्ञापन
Post Views: 892 सकलडीहा। स्थानीय विकास खण्ड के धरहरा गांव में पच्चास साल पूर्व बना जच्चा बच्चा केन्द्र जर्जर हो गया है। जिसके कारण वर्षो से बंद पड़ा है। सोमवार को भाजपा नेता अमित सिंह सीएमओ कार्यालय पहुंचकर भवन निर्माण कराने के लिए मांग पत्र सौंपा। सीएमओ ने शीघ्र ही भवन निर्माण कराकर टीकाकरण शुरू […]
चंदौली।संसदीय समिति की बैठक में सांसदों ने दिये सुझाव
Post Views: 328 मुगलसराय। संसदीय समिति की बैठक डीडीयू मंडल के सभागार में शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में मंडल क्षेत्राधिकार के सांसदगण ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता सासाराम के सांसद छेदी पासवान द्वारा की गयी। सभी सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा गया। […]
चंदौली।ब्रम्ह के सिवाय कुछ भी नहीं:अखिलानंद
Post Views: 660 चंदौली। नव दिवसीय श्री राम कथा महामहोत्सव ख्यालगढ़ लौंदा में आयोजित चतुर्थ दिवस की कथा में श्री अखिला नन्द जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव माता पार्वती को राम तत्व के विषय में बताते हुए कहते हैं कि राम ब्रह्म चिनमय अबिनासी। भगवान श्री रामचन्द्र जी ब्रह्म है, ईश्वर हैं। ईश्वर […]