चन्दौली । जहां एक ओर खेती की लागत बढऩे, फसल के उत्पादों का उचित मूल्य न मिलने से किसानों को खेती बारी अब बोझ लगने लगी है। लोग इसे मज़बूरी का कार्य समझने लगे है। तो अब सरकार किसानों की आमदनी दो गुनी करने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से कई महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू किया है । जिससे किसान परम्परागत खेती के स्थान पर वैज्ञानिक तरीके से खेतीबाड़ी करके अपनी आमदनी बढ़ा सके। सरकार के इन लाभकारी योजनाओं से प्रेरित होकर चन्दौली जनपद के चहनियां ब्लॉक के रामगढ़ निवासी प्रगतिशील किसान शिवाजी सिंह किसानों के रोल मॉडल बन गए है। आज विगत कई वर्षों से आधुनिक तकनीक से खेती बागवानी कर अच्छी आमदनी पा रहे है। उन्होंने ने वैज्ञानिक तरीके से खेती बागवानी के लिए विगत सन् 2017 में कृषि विज्ञान केन्द्र चन्दौली के कृषि वैज्ञानिक डॉ आर पी सिंह रघुवंशी के दिशा निर्देशन में उन्नतशील अरहर की खेती शुरू किया। जिसका रिकार्ड उत्पादन मिला। इसके बाद उनका हौसला बढ़ता गया और पूरे जनपद में इनका नाम फ़ैल गया। इसके बाद धीरे धीरे अन्य किसान भी पारम्परिक खेती छोड़कर इनके संपर्क में रहकर वैज्ञानिक तरीके से खेती की ओर अग्रसर होने लगे। जिससे आमदनी बढऩे लगी। इस सम्बन्ध में प्रगतिशील किसान शिवाजी सिंह ने बताया कि अगर किसान भाई अपनी खेती को उद्योग मानकर उन्नतशील बीजों का चयन करके वैज्ञानिक तरीके से खेती करे तो निश्चित रूप से आमदनी बढ़ सकती है। इसके लिए समय समय पर कृषि विभाग के संगोष्ठी में भागीदारी जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि मै अपने खेतो अरहर, गेहूं, चना, मटर, सरसो सहित सभी प्रकार बीज कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक के सलाह से खरीद कर बुआई करता हूं। समय समय कृषि विभाग अधिकारी मेरे खेतो में लगी फसलों के अवलोकन भी करते रहते है और आवश्यकता के अनुसार कीट नियंत्रण, खाद, निराई गुड़ाई आदि की सलाह देते है । इसके अनुसार मै खेती बागवानी करता हूं मेरे पैदावार को बीज हेतु विभाग द्वारा खरीद लिया जाता है जिससे कीमत भी अधिक प्राप्त हो जाती है । अभी तक मुझे कुल 18 बार कृषि विभाग व कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा प्रशस्तिपत्र व मेडल के साथ सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस समय मैंने लगभग एक हेक्टेयर खेत में केला, पपीता, निब, आम, अमरूद आदि की बागवानी किया हूं। आस पास के किसानों को भी वैज्ञानिक तरीके से खेती बागवानी करने को जागरूक करता हूं।
Related Articles
चंदौली।एसजी के छात्र ने कबड्डी में जीता स्वर्ण पदक
Post Views: 352 मुगलसराय। रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल के छात्र रितेश कुमार ने फिट इंडिया के तहत आईसीएसई नेशनल इंडिजिनियस गेम्स के कबड्डी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इससे जनपदवासियों में खुशी है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने बताया कि फिट […]
यात्री सेवा परियोजनाओंपर डाला प्रकाश
Post Views: 423 मुगलसराय। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चन्द्र त्रिवेदी द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया। संवाददाताा सम्मेलन में महाप्रबंधक ने यात्री सेवाए निर्माण, परियोजनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त पूर्व मध्य रेल की उपलब्धियों एवं भविष्य की कार्य योजना से संवादाताओं को अवगत कराया […]
चंदौली।सेना भर्ती: जनप्रतिनिधियों को करना होगा संयुक्त प्रयास:मनोज
Post Views: 472 चंदौली। सैयदराजा विधान सभा के पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डबलू ने कहा कि जनपद में सेना भर्ती के लिए विधायक सुशील सिंह का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलना सराहनीय कदम है। इस कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों को संयुक्त रूप से प्रयास करना होगा तभी सफलता […]