सकलडीहा। सीओ और कोतवाली पुलिस द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ किये गये दुव्र्यवहार का मामला तूल पकडऩे लगा है। शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम डा० संजीव कुमार कार्यकर्ताओं का पत्रक लेकर बैरंग लौट गये। इस दौरान कई पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा नेता भी मौजूद रहे। गुरूवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ सीओ और कोतवाली पुलिस द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई को लेकर आक्रोश है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी एबीवीपी कार्यकर्ता सीओ और कोतवाली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं को सीओ द्वारा दुव्र्यवहार करने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा बचाया जा रहा है। आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने चेताया कि सीओ और कोतवाली पुलिस व कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम डा० संजीव कुमार धरनारत कार्यकर्ताओं को पुन: समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ताओं पर मांगों को लेकर अड़े रहने पर बैरंग लौट गये।
Related Articles
चंदौली। निजीकरण पर रोक लगाने की उठायी मांग
Post Views: 510 मुगलसराय। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की एक बैठक स्थानीय कैम्प कार्यालय पर हुई। बैठक में रेलवे द्वारा किये जा रहे निजीकरण का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने विरोध किया है। उन्होने कहा है कि रेलवे द्वारा निजीकरण किये जाने से जहां कर्मचारी भविष्य में सड़क […]
चंदौली। गरीबों, किसानों की है भाजपा सरकार:सूर्यमुनि
Post Views: 430 सकलडीहा। भाजपा प्रत्याशी सुर्यमनी तिवारी कमल खिलाने के लिए जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को विधानसभा सकलडीहा क्षेत्र के मनिहराद्घ उकनी, मजिदहा, अजगरा, चकिया बिहारी मिश्र, पट्टी, रमदत्तपुर समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होने सरकार के विकास कार्य गिनाए। वहीं जनता का आशीर्वाद भी मांगा। लोगों ने समर्थन […]
चंदौली।बाजारों में उमडऩे वाली भीड़ पर लगे नियंत्रण
Post Views: 449 चंदौली। जनपद में कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए लोग अब भयभीत होने लगे है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि समय से प्रशासन कारगर कदम उठा ले तो इस पर बहुत हद तक नियंत्रण किया जा सकता है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष कोरोना के बढ़ते […]