चहनियां। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के पूरा गणेश में केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के पहल पर मंगलवार की देर शाम को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बाढ राहत सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का निर्देश आया था कि कोई व्यक्ति भूखा न सोये। इस संकल्प को हमारा जिला प्रशासन पूरा कर रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि जनपद के लोकप्रिय सांसद के पहल पर पूरी मात्रा में जनपद में बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया जा रहा है। भाजपा नेता डाक्टर के एन पांडेय ने कहा पूरे प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया जा रहा है। अन्य सरकारों की अपेक्षा अत्यधिक मात्रा बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। विपक्षी दल सरकार को बदनाम करने के लिए अनर्गल प्रलाप कर रहे है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में राजनीतिक बयानबाजी करके लोगों को गुमराह करने के बजाय मिलकर पीडि़त परिवारों की सेवा करने पर जोर देने की जरूरत है। इस मौके उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा, सूर्यमुनी तिवारी, मण्डल अध्यक्ष संकठा राजभर, योगेन्द्र मिश्रा, मनोज मौर्या, अतुल रघुवंशी एव अन्य ग्रामीण रहे।
Related Articles
चंदौली।दीपों से जगमग हुआ गंगा घाट व सरोवर
Post Views: 348 चंदौली। देव दीपावली का पर्व जनपद के विभिन्न तालाबो, पोखरों व मंदिरों पर दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से मनाया गया। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर आयोजित देव दीपावली के कार्यक्रम की शुरुआत सुबे के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर व मुगलसराय के विधायक […]
चंदौली।मतदान शांतिपूर्ण कराने को लेकर फ्लैग मार्च
Post Views: 442 चहनियां। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स ने चहनियां कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला । वही बैनर पोस्टर को उख?वाया।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव महज दो दिन शेष रह गया है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के […]
चंदौली।हथियानी के राजेश, सराय पकवान के दुर्गा प्रसाद बने प्रधान
Post Views: 554 चंदौली। सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत हथियानी के प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र चौहान के मौत के बाद हुए चुनाव के दौरान गत दिनों मतदान हुआ था। जिसकी मतगणना मंगलवार को सदर विकास खंड कार्यालय में हुई। जिसमें प्रत्याशी की मौत के बाद प्रत्याशी के पुत्र अरविंद ने नामांकन किया था। […]