चीन में कोविड-19 पर काबू पाने के लिए शहरों में बार-बार लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन की पाबंदियों से चीन के लोग इस कदर परेशान हैं कि वे इससे बचने के लिए अपनी जान भी जोखिम में डालने को तैयार हैं। ताजा मामला चीन में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी एप्पल फैक्ट्री का है। मध्य चीनी शहर झेंग्झौ में बनी iPhone फैक्ट्री में कोरोना लॉकडाउन और संक्रमण के डर से घबराए हुए श्रमिक पलायन कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री के अंदर न फंसे रह जाएं इस डर से लोग दीवारें फांद कर भाग रहे हैं। आने वाले महीनों में Apple के प्रमुख डिवाइस का उत्पादन धीमा हो सकता है। फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप इस प्लांट चलाता है। इसने रविवार को अपने घर वापस जाने के इच्छुक श्रमिकों के लिए बसों की व्यवस्था करने का वादा किया था। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि लोग पैदल ही भाग रहे हैं। खबर ये है कि पाबंदियों से बचने के लिए इस फैक्ट्री के कर्मचारी दिवारें फांदकर भाग रहे हैं। सोशल मीडिया पर जारी वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एप्पल के कर्मचारी फैक्ट्री की बाउंड्रीबॉल और कटीली फेंसिंग फांदकर वहां से किसी भी तरह निकल रहे हैं। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। वे घायल हालत में वहां से भाग रहे हैं।
Related Articles
अब स्विट्जरलैंड, पौलेंड, नीदरलैंड और बैंकॉक ने भारत की मदद के लिए बढ़ाए हाथ, भेजी राहत सामग्री
Post Views: 363 नई दिल्ली, । कोरोना वायरस की जंग में अन्य देशों से भारत को पूरा सहयोग मिल रहा है। संकट की इस घड़ी में भारत के साथ अन्य देश पूरी मजबूती से खड़े नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत के लिए ऑक्सजीन संकट सहित मेडिकल उपकरण […]
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारतीय राष्ट्रगान गाने के बाद छुए पीएम मोदी के पैर
Post Views: 309 वाशिंगटन डीसी, अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन गाने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के पैर छुए। इस अद्भुत दृश्य की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पीएम मोदी ने अमेरिका दौरे पर रोनाल्ड रीगन सेंटर में अप्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया। […]
म्यांमार में बिगड़े हालातः सेना ने सू की के पार्टी मुख्यालय में जमकर की तोड़फोड़
Post Views: 360 म्यांमार में सैन्य तख्तापलट बाद हालात बेहद खऱाब हो गए है। तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद सेना ने नेता आंग सान सू की के पार्टी मुख्यालय में जमकर तोड़फोड़ मचाई। प्रदर्शनों को अवैध करार दिए जाने के बावजूद लोग मंगलवार को सड़कों पर उतरे […]