जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शोपियां जिले के चक केलर इलाके से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान गौहर मंजूर और आकिब हुसैन नंदा के तौर पर हुई है। ये दोनों पुलवामा के द्रबगाम इलाके के रहने वाले हैं। श्रीनगर रक्षा पीआरओ ने बताया कि इन दहशतगर्दों के पास से जंगी सामान बरामद हुए हैं। दोनों को केलर पुलिस को सौंप दिया गया है। इससे पहले रविवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया, जिसे यूरोप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने जम्मू में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से हथियारों और विस्फोटकों की खेप गिराए जाने में शामिल उसके 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरएस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ बासपुर बांग्ला क्षेत्र में ड्रोन से हथियार गिराए जाने की जांच की जा रही थी। इसी दौरान डोडा के चंदर बोस और कैंप गोले गुजराल के शमशेर सिंह को पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 गोलियां बरामद हुई हैं। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती सांबा जिले में संदिग्ध ड्रोन को उड़ते देखा गया। सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को इस बारे मे जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले में सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में कुछ संदिग्ध चीज को उड़ता देखा गया और निकटवर्ती पुलिस चौकी को इस बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जानकारी मिलते ही एक पुलिस दल पर भेजा गया और बीएसएफ को इस बारे में जानकारी दी गई।
Related Articles
मस्जिद कहां से आ गई? ओवैसी ने माधवी लता के तीर चलाने के इशारे पर बोला हमला
Post Views: 29 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चलते तेलंगाना के हैदराबाद में राजनीति चरम पर है। ओवैसी की पारिवारिक सीट हैदराबाद पर मुकाबला कड़ा होता जा रहा। भाजपा और AIMIM के बीच वाक युद्ध चरम पर है। इसी बीच हैदराबाद से भाजपा की प्रत्याशी माधवी लता के एक रैली में किए गए इशारे […]
Maharashtra :‘असली शिवसेना’ होने के दावे-प्रतिदावे तेज, दशहरा रैली को लेकर तकरार बरकरार
Post Views: 361 मुंबई, Maharashtra News: महाराष्ट्र में जैसे-जैसे शिवसेना की दशहरा रैली के दिन करीब आते जा रहे हैं, असली शिवसेना होने के दावे-प्रतिदावे भी तेज होते जा रहे हैं। शनिवार को एक ओर केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ही असली शिवसेना है। उसे […]
सुनीता केजरीवाल ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान
Post Views: 49 नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) आज प्रेस को संबोधित किया। इससे पहले वह दो बार प्रेस में अपने बयान जारी कर चुकी हैं। इसमें वह सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा था। आज उन्होंने सीएम केजरीवाल को अपना आशीर्वाद देने को कहा है। […]