दिलदारनगर, गाजीपुर द्य थाना क्षेत्र के उसियां मिनी स्टेडियम के पास डाउन लाइन पर एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन की सूचना पर तुरंत स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के पास से ऐसी कोई पहचान संबंधी सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
————–
Related Articles
मुख्तार को मिट्टी देने के लिए कब्रिस्तान के बाहर मची अफरा-तफरी, डीएम ने कहा; होगी कार्रवाई
Post Views: 24 गाजीपुर, मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई। असल में काफी संख्या में लोग मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी देने पहुंचे थे। भीड़ बहुत अधिक थी। इसलिए जनाजा अंदर जाते ही पुलिस ने कब्रिस्तान का […]
UP Budget : योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 ने पेश किया 6.90 लाख करोड़ का बजट
Post Views: 37 लखनऊ, । योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट कुल 690242.43 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक […]
UP Board Result : इन लिंक से देखें यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट शुभम वर्मा 12वीं और प्रांची 10वीं के Topper
Post Views: 76 UP Board Toppers List 2024 Live: शुभम वर्मा 12वीं और प्राची 10वीं के Topper यूपी बोर्ड रिजल्ट में इंटर में शुभम वर्मा ने और हाई स्कूल में प्राची ने टॉप किया है। 20 Apr 20242:32:44 PM UP Board 10th Toppers List Live: शुभम वर्मा पहले और ईशू चौधरी दूसरे स्थान पर यूपी […]




