नयी दिल्ली(आससे)। दिल्ली की सीमाओं पर किसानोंका हुजूम बढ़ गया है। अब भी देशके विभिन्न भागोंसे किसानोंका जत्था दिल्लीकी ओर बढ़ रहा है। 38 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के बीच आज एक किसान ने आत्महत्या कर ली। दिल्ली सीमा के गाजीपुर बॉर्डर पर एक किसान ने धरनास्थल पर बने एक शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि मृत किसान का नाम कश्मीर सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर के निवासी थे। किसान कश्मीर सिंह ने आत्महत्या से पहले एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक अपील भी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि उनकी शहादत बेकार ना जाये। कश्मीर सिंह ने यह भी लिखा है कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली यूपी की सीमा पर ही किया जाये। बता दें कि इससे पहले गाजीपुर सीमा पर शुक्रवार को एक किसान की दिल का दौरा पडऩे से मौत हुई थी। बागपत जिले के भगवानपुर नांगल गांव के निवासी मोहर सिंह (57) को धरनास्थल पर ही दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी, इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि मेडिकल जानकारी के अनुसार किसान की दिल का दौरा पडऩे से मौत हुई। इस संबंध में किसान संगठन बीकेयू के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों की मृत्यु हो गई, उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिये।
Related Articles
ब्रिटिश विदेश मंत्री ने उठाया बीबीसी दफ्तरों पर आईटी सर्वे का मुद्दा, जयशंकर ने दिया दो टूक जवाब
Post Views: 242 नई दिल्ली, ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के सामने ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (बीबीसी) के दफ्तरों पर हुए आयकर विभाग (आईटी) के सर्वे का मुद्दा उठाया। इस दौरान जयशंकर ने ब्रिटिश विदेश मंत्री को सधा हुआ जवाब दिया है। कानून और नियमों का पालन […]
श्रीकृष्ण ज्ञान मंदिर के भूमि पूजन में मोहन भागवत बोले- पंथ संप्रदाय अलग हो सकते हैं, धर्म एक है
Post Views: 210 सहारनपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सारी दुनिया का धर्म एक है, जबकि पंथ और संप्रदाय अलग हो सकते हैं। धर्म सभी को जोड़कर रखता हैं। धर्म शाश्वत है। इसका अंत होगा तो सृष्टि समाप्त होगी। संत भी अलग अलग संप्रदाय के होते हैं, लेकिन अंदर से सब एक हैं। […]
Covid : चीन, जापान में कोरोना से बढ़ी मौत, भारत में कम हो रहे केस, संसद में स्वास्थ्य मंत्री का बयान
Post Views: 338 चीन में कोरोना वायरस के कोहराम के बाद भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की स्थिति को लेकर बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक की। सरकार की ओर से लोगों को भीड़ में मास्क पहनने और एहतियाती खुराक लेने की सलाह दी गई है। वहीं, राज्य […]