चकिया। स्थानीय नगर स्थित तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को सपाइयों ने बढ़ती मंहगाई व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम के तहत नगर में जुलूस निकालकर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डाक्टर रामआधार जोसेफ ने कहा कि बीजेपी के तानाशाही का ज़बाब प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में अपनी सरकार बनाकर देने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक पूनम सोनकर, अभिषेक बहेलिया, रामचंद्र त्यागी आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुलहीपुर प्रतिनिधि के अनुसार सपा के आयोजित धरना में भाग लिये जाने से पूर्व ही कूंडा कला के पूर्व प्रधान अयूब खा गुड्डू के घर में ही कैद कर लिया। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गुरूवार को प्रदेश सरकार की तानाशाही के खिलाफ सपाईयों का तहसील मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पुलिस और एलआईयू विभाग के आंखों में धूल झोंककर विधायक धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर जमकर भड़ास निकाला। अंत में राज्यपाल के नाम से सम्बोधित एसडीएम और सीओ को पत्रक सौपा। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह, कुलदीप यादव, मुकेश सिंह यादव, पूर्व जिपंस अनिल सिंह यादव, अमित यादव, चाखन यादव, अहमद, बाबूलाल यादव, अंजनी सिंह, योगेन्द्र यादव चकरू आदि रहे।
Related Articles
पशु आश्रय स्थलका किया निरीक्षण
Post Views: 294 चकिया। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड 7 सिविल लाइन पश्चिमी में स्थित ब्लाक परिसर में बने पशु आश्रय केंद्र का उप जिलाधिकारी अजय मिश्र व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर एसपी पांडेय ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि लगन, बरात व अन्य आयोजनों में बचे खाद्य पदार्थ […]
चंदौली।जेई के प्रयास से कस्बा में पानी सप्लाई शुरु
Post Views: 839 चहनिया। चहनियां कस्बा में विगत पांच दिन से बन्द पानी की सप्लाई को जेई जलनिगम के प्रयास से शुरू किया गया। स्विचवाल खुद अपनी गाड़ी पर लादकर ले आये जेई ने शनिवार की देर रात तक मरम्मत कार्य किया। पानी की सप्लाई शुरू होने से कस्बा सहित आसपास के ग्रामीणों ने राहत […]
चंदौली। साहित्यकार डा० कमलाकांत के निधन पर जताया शोक
Post Views: 331 चंदौली। देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा० कमलाकांत त्रिपाठी का शुक्रवार को मुख्यालय के निवास पर निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे और विगत कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। डॉ० त्रिपाठी मूल रूप से बिहार के भभुआ जिला अन्तर्गत कुड्डी गांव के निवासी थे। मोहनियां स्थित महाराणा प्रताप डिग्री […]