बैरिया (बलिया)। क्षेत्र के भोज के छपरा गांव में पुरानी रंजिशवश महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिए जाने के मामले में महिला के तहरीर पर तीन महिलाओं सहित 4 के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त जानकारी देखते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के भोज के छपरा गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी लल्लन यादव का मंगलवार को पाटीदार रामेश्वर यादव उनकी पत्नी तेतरी देवी, पुत्री पिंकी कुमारी व लकी कुमारी के साथ किसी बात को लेकर कहा सुनी हो रही थी कि अचानक चारों लोग दुर्गावती देवी पर टूट पड़े और लाठी डंडों से पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची एक से 112 नंबर पीआरबी वैन पुलिसकर्मियों के सामने भी आरोपियों ने गाली गलौज किया। उक्त चारों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
Related Articles
ट्रक के सामने कूदकर युवक ने दी जान
Post Views: 313 रसड़ा (बलिया)। मऊ मार्ग स्थित नगर के एक्सिस बैंक के समीप बुधवार की दोपहर में एक युवक ने ट्रक के सामने कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। खून से लतपथ युवक को रसड़ा अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गाजीपुर जनपद के सादात थाना अर्तंगत गौरा […]
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, कुछ ही देर में दी जाएगी मुखाग्नि
Post Views: 2,324 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
डीएमने किया कलेक्ट्रेटका निरीक्षण
Post Views: 1,045 बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अनुभाग के टेबल पर जाकर लिपिकों से उनके कार्य से सम्बंधित पूछ-ताछ भी की। दो टूक कहा कि अपने कार्यालय, यानि कलेक्ट्रेट में हर टेबल पर कामकाज एकदम ठीक रहना चाहिए। उन्होंने सबसे पहले संयुक्त कार्यालय में गयीं और वहां […]



