गाजीपुर। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने एक अभियुक्त को आजीवन कारावास व 1 लाख रूपये आर्थिक दण्ड की सजा सुनायी। इसकी जानकारी देते हुए अपर जिला शासकीय अधिववक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना बरेसर में अभियुक्त सत्येन्द्र राम शराब पीने के लिए अपने पत्नी बिन्दू देवी से पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में 8 अप्रैल 2022 को फावड़े के बेत, खुर्पी पीढ़ा से हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शी के रूप मे अभियुक्त की 6 वर्षीय पुत्री निधी के बयान पर न्यायालय ने मंगलवार को सत्येन्द्र राम को आजीवन कारावास व एक लाख रूपये के अर्थ दण्ड की सजा सुनायी। जुर्माने की राशि उनके तीन बच्चो के बांटने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बच्चो के मां की मृत्यु हो जाने व पिता को आजीवन कारावास की सजा हो जाने से इनके पालन पोषण के लिए जिलाधिकारी गाजीपुर को निर्देश दिया कि इन तीनो बच्चो के परवरिश के लिए सरकारी योजनाओ का लाभ देकर उनके शिक्षा व पालन पोषण की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया।
Related Articles
UP : बिजनौर में बोले सीएम योगी, सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता, सेंध लगाने वाले जानते हैं अंजाम
Post Views: 17 लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे, यूपी के सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी… पौधों के संरक्षण का भी लें संकल्प : नितिन अग्रवाल प्रतापगढ़: जिले के प्रभारी व प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री मंत्री […]
गाजीपुरः हॉस्पिटल में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, एक साथ 45 मरीजों को मिल सकेगा ऑक्सीजन
Post Views: 24 गाजीपुर से राहत देने वाली खबर आयी है. यहां हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत हो गई है. अब यहां हॉस्पिटल में एक साथ 45 मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा सकता है. गाजीपुरः कोरोना संक्रमण के दौरान अक्सीजन से हो रही मौतों के बीच गाजीपुर से राहत देने वाली खबर आयी है. जिला […]
नारियल लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा
Post Views: 56 . नन्दगंज (गाजीपुर)। वाराणसी गोरखपुर हाइवे पर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लाहपुर गांव के पास नारियल पानी लदा ट्रक मंगलवार की रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गया।जिससे नारियल सड़क पर बिखरा गया।संयोग अच्छा रहा कि चालक बाल-बाल बच गया। ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग […]



