नगरा ( बलिया)। नगर निकाय की चुनाव की आहट के बीच वोटर लिस्ट में मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाता है। इसके लिये मतदेय स्थलों पर बीएलओ की ड्यूटी लगायी गयी है। नगर पंचायत नगरा में भी दुर्व्यवस्था के बीच मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य भी शुरु है। बुधवार को जनता इंटर कालेज पर आधा दर्जन बीएलओ तैनात किये गये थे। वार्ड नंबर 6, 9, 10, 11 व 12 के मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिये फार्म भरवाया जा रहा था। बीएलओ को बैठने के लिये नगर पंचायत द्वारा कुर्सियों तक की व्यवस्था नहीं की गयी थी। यहां तक कि इसके लिये प्रचार भी नहीं किया गया था। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक ने जब नगर पंचायत के अधिकारियों से वार्ता की तब जाकर गुरुवार को प्रचार प्रसार शुरु किया गया। जबकि शुक्रवार को ही अंतिम तिथि है। जिला संयोजक ने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी फोन ही रिसीव नहीं करते हैं। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि बीएलओ को बैठने की व्यवस्था की गयी थी।
Related Articles
UP : बैरिया में विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव लड़ेंगे सुरेंद्र सिंह
Post Views: 1,429 बलिया, । बैरिया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक परिदृश्य पल-पल बदल रहे हैं। भाजपा के टिकट से बेदखल विधायक सुरेंद्र सिंह ने वीआइपी (विकासशील इंसान पार्टी) का दामन थाम लिया। चांदपुर स्थित आवास पर पहुंचे वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम बिंद तथा प्रदेश चुनाव प्रभारी उमेश साहनी ने पार्टी […]
New Year 2023: काशी के घाटों से बांकेबिहारी की चौखट तक लगा श्रद्धालुओं का रेला, रामलला में भी उमड़ा हुजूम
Post Views: 1,573 नई दिल्ली: पूरी दुनिया ने मुस्कुराहट, नई उमंग, नई ऊर्जा, नए जोश और नई उम्मीदों के साथ साल 2023 का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के लोग भी इससे अछूते नहीं रहे। काशी के घाटों से लेकर मथुरा और अयोध्या के मंदिरों और मां विंध्यावासिनी धाम तक कई मनोरम तस्वीरें सामने आईं, जिसमें […]
बलिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, आरोपियों पर रासुका लगाने पर विचार
Post Views: 2,695 बलिया (उत्तर प्रदेश),जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में रविवार को कोविड-19 के एक मरीज को दवा देने और उसके पृथक-वास की स्थिति देखने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। घटना में दो चिकित्सकों सहित चार स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस सिलसिले में एक […]