1. धारा ने पकड़ा किनारा , जिले के कोनिया क्षेत्र में होने लगी कटान , बढ़ी धुकधुकी।
2. 77 मीटर के आंकड़े पर बह रही गंगा
कोइरौना/सीतामढ़ी (भदोही)। पखवाड़े भर से गंगा नदी के जलस्तर में तीव्र गति से वृध्दि जारी है। आज (शनिवार) थोड़ी देर पहले भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। शुक्रवार को भी मंदाकिनी के जलस्तर में बढोत्तरी दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह से रात तक जहां प्रति घण्टे गंगा के जलस्तर में करीब 3 सेमी की वृध्दि हो रही थी वहीं गुरुवार की रात करीब 1 बजे से जलस्तर वृद्धि की रफ्तार केंद्रीय जल बोर्ड के पैमाने पर 4 सेमी प्रति घण्टे दर्ज की गई। शुक्रवार की देर शाम तक जलस्तर बढ़ रहा था। गंगा का जलस्तर शुक्रवार शाम 6 बजे 76.92 मीटर के आकंड़े को पार कर गया। बढ़ते जलस्तर को देख तटीय इलाके के लोगों में बेचैनी बढ़ने लगी है। गंगा की धारा अब किनारों से नाता जोड़ ऊंचाई पकड़ने को बेताब दिख रही हैं। त्रिपथगामिनी अब रौद्र रूप धारण करती दिख रही हैं। उफनती गंगा व पानी के तेज बहाव वाली धारा देख गंगा तटवासियों में हलचल बढ़ गई है। बारिश और मध्यप्रदेश की टोंस नदी व यमुुना नदी में जलवृद्धि के कारण गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने लगी है। वहीं इस दिशा में प्रशासन जहां खामोश बैठा हुआ है तो किसी जनप्रतिनिधि ने भी अब तक गंगा के स्थिति व कटान की जद में आ रहे इलाके का दौरा नही किया है। फिलहाल छेछुआ गांव में पिछले साल शासन द्वारा कराए गए आधुनिक बंधी के कार्य से काफी लाभ पहुंचा है।
भदोही के सीतामढी स्थित महर्षि वाल्मीकि घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा गंगा के बाढ़ पानी
बता दें कि गत वर्षो में सर्वाधिक जलस्तर वर्ष 2013 में 81.200 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। गंगा का पानी भदोही की पर्यटन स्थली सीतामढ़ी गंगा घाट के नीचे की दूसरी पक्की सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहा है। वहीं सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम भी गंगा के पानी से बुरी तरह घिर गया है। डीघ के कोनिया परिक्षेत्र के छेछुआ व भुर्रा हरिरामपुर गांव में कटान ने तेजी पकड़ लिया है। गंगा के तेज बहाव का जलकुंभी व घासपात भी हिस्सा बन पूर्व दिशा की तरफ धारा के साथ बहते दिख रहे हैं। कोनिया क्षेत्र के तटीय इलाके की सैकड़ों एकड़ खेती गंगा नदी के पानी में समा गई है।
Post Views: 2 ●समाचार सारांश- ◆सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ीयों पर लहरें मार रही उफनती गंगा का पानी ◆शनिवार से रविवार सुबह 9 बजे तक 1 सेमी. प्रति घण्टे बढ़ रहा था जलस्तर, उसके बाद स्थिर ◆तटवर्ती वाशिंदे भयभीत, कलिंजरा गांव के नाले में घुसा बाढ़ का पानी, कोनिया के डेंगुरपुर घाट को […]
Post Views: 2 हाईलाइट्स- ●ग्रामीणों को ताल ठोककर उखाड़ लेने की चुनौती देते व पढ़ाने और विभागीय कार्य करने की जगह आंगनबाड़ी का राशन बंटवाते वायरल हुआ था वीडियो ●नोटिस में विभाग ने खोली पोल, प्रधानाध्यापक की और कई लापरवाही भी आई सामने √’आज’ अखबार के खबर का दमदार असर विस्तार- कोइरौना (भदोही)। डीघ क्षेत्र […]
Post Views: 6 संतकबीर नगर, । Hindu Yuva Vahini leader shot in SantKabir Nagar: संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दशावां गांव में हिन्दू युवा वाहिनी के जिलामंत्री को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों के माध्यम से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय […]