भदोही पुलिस ने जनपद के रास्ते की जा रही अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और औराई कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान औराई के उगापुर में एक ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ट्रक में लदा लगभग 60 लाख रुपये की कीमत का अवैध 675 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है। हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठा तस्कर भाग निकले। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि हरियाणा से जनपद के रास्ते शराब की यह बड़ी खेप बिहार ले जाई जा रही थी, बिहार में शराब को महंगें दामों पर खपाने का प्लान था।
समाचार विस्तार-
औराई (भदोही)। औराई कोतवाली क्षेत्र से होते हुए शराब की है बड़ी खेप बिहार की तरफ जा रही थी चेकिंग के दौरान क्राइम ब्रांच और औराई कोतवाली पुलिस की टीम ने ट्रक से 675 पेटी (6020 लीटर) दो अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बीती रात बरामद की है। हालांकि ट्रक चेकिंग के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक में सवार दो तस्कर भागने में सफल रहे। जनपद के रास्ते ले जाये जा रहे अवैध शराब को बिहार में महंगे दामों पर बेचने का पूरा प्लान था। ट्रक से पुलिस को विभिन्न प्रकार के कई कागजात भी मिले हैं। बरामदगी के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शराब तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए ट्रक में सामने की तरफ पुट्ठी के कार्टून लादे गए थे और पीछे के हिस्से में शराब की पेटी लदी हुई थी।
Post Views: 2,346 संतकबीर नगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने विकास के मानकों को नए सिरे से स्थापित करने का कार्य किया है। अब शहर शोहदों का आतंक नहीं बल्कि सेफ और स्मार्ट क्षेत्र के रूप में पहचान बना चुके हैं। दिग्भ्रम का शिकार बनकर हाथ में तमंचा लेकर अपराधों की तरफ […]
Post Views: 1,998 लखनऊ, । योगी आदित्यनाथ सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट कुल 690242.43 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, ‘आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में आज प्रस्तुत होने जा रहा ‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक […]
Post Views: 2,888 भदोही, : महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर ग्राम प्रधान और अधिकारी उदासीन हैं। आलम यह कि चालू वित्त वर्ष यानी 2023-24 में अब तक महज 315 परिवार को सौ दिन का काम मिल सका है। वित्त वर्ष 2008-09 में […]