पिपरवार :पिपरवार थाना क्षेत्र के जरा टोंगरी गांव में 25 अक्टूबर की रात फुटबॉल खिलाड़ी मुनेश्वर गंझु उर्फ मलिंगा की हुई निर्मम हत्या का खुलासा पिपरवार पुलिस ने कर लिया है।पिपरवार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए इसमें शामिल चार आरोपी को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया है। पिपरवार थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक मुनेश्वर का छोटा भाई बासुदेव गंझु है।बासुदेव गंझु अपने दोस्त और दोनो साला के साथ मिलकर 25 अक्टुबर की रात मुनेश्वर उर्फ मलिंगा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दिया था।एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि मुनेश्वर के पिता कोलेश्वर गंझु सीसीएल के अशोक परियोजना मे काम करता था,पिछले महीने कोलेश्वर गंझु की सड़क दुर्धटना मे मौत हो गई थी, जिसके बाद पिता के बदले मिलने वाली नौकरी का मुनेश्वर उर्फ मलिंगा दावेदार था।नौकरी को लेकर दोनो भाईयो मे विवाद चल रहा था और इसी को लेकर बासुदेव ने एक साजिश के तहत अपने एक करीबी दोस्त व दोनो साला के साथ मिलकर मुनेश्वर उर्फ मलिंगा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी।घटना के बाद टंडवा एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा हत्या मे शामिल एक नाबालिक सहित चार आरोपी को गिरफतार कर चतरा जेल भेज दिया।पिपरवार थाना मे कांड संख्या 46/21 धारा 302/34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।गिरफतार आरोपी मे बासुदेव गंझु पिता स्व. कोलेश्वर गंझु साकिन कुटकी थाना पिपरवार,प्रकाश कुमार गंझु पिता स्व. सोहर गंझु साकिन मालहन थाना चंदवा, मुकेश कुमार गंझु पिता झंडु गंझु साकिन जरी बसिया थाना बालुमाथ का नाम शामिल है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर मनोहर करमाली,पिपरवार थाना प्रभारी गोविदं कुमार, अवर निरीक्षक कमलेश तिर्की,कन्हैया कुमार यादव, अरुण टोप्पो,उपेन्द्र कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Post Views: 1,713 नई दिल्ली, देश की तीन लोकसभा व सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अधिकांश सीटों के परिणाम आ गए है। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत दर्ज हो गई है। वहीं आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ चुनाव जीत गए हैं। पंजाब की […]
Post Views: 761 रांची। चंपई सोरेन की सरकार ने झारखंड के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। चंपई सरकार ने अधिकारियों के साथ बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए हर माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इससे पहले प्रदेश में हर माह 100 यूनिट मुफ्त बिजली लोगों को दी जाती थी। […]
Post Views: 2,273 झारखंड के आंदोलनकारियों ने निकाली पदयात्रा, प्रशासन ने रोका झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के लगभग 200 सदस्य अपनी मांगों को लेकर मोरहाबादी से मुख्यमंत्री आवास तक पदयात्रा करने के लिए जुटे थे। इस बीच जैसे पदयात्रा मोरहाबादी में शुरू की गई । प्रशासन ने उन्हें वहीं पर रोक दिया। जिसे लेकर आंदोलनकारी […]