News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश कानपुर जमशेदपुर नयी दिल्ली प्रयागराज बंगाल बिहार महाराष्ट्र रांची राजस्थान लखनऊ वाराणसी

Breaking News Today : UP में हिंसक विरोध-प्रदर्शन में शामिल 230 लोग गिरफ्तार, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मानसून ने दी दस्तक


नई दिल्ली, राज्यसभा की 16 सीटों पर नतीजे घोषित हो गए हैं। शुक्रवार को हुई वोटिंग के बाद नतीजों का ऐलान हो गया है। कर्नाटक में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली है। राजस्थान में कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक सीट जीती। वहीं, हरियाणा में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव में भाजपा के कृष्‍णलाल पंवार और भाजपा-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है। महाराष्ट्र में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी को जीत मिली। वहीं, पैगंबर पर की गई कथ‍ित विवादित ट‍िप्‍पणी को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद देश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसे माहौल बिगाड़ने की कोशिश बताया। वहीं, रांची में हुई हिंसा के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) लाए गए घायलों में से दो ने दम तोड़ दिया है। रिम्स अधिकारियों ने पुष्टि की है।

  • पार्टी की ताकत के आधार पर जीतते हैं उम्मीदवार- प्रफुल्ल पटेल

     

    NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कुछ अपवादों को छोड़कर, उम्मीदवार पार्टी की ताकत के आधार पर (राज्यसभा चुनावों में) जीतते हैं। यह स्वाभाविक है कि किसी राज्य की विधानसभा में बहुमत वाली पार्टी के पास राज्यसभा में अधिक जीतने वाले उम्मीदवार होंगे। कर्नाटक में बीजेपी और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है।​

  • ओडिशा के नयागढ़ में तेल टैंकर फटा

     

    ओडिशा के नयागढ़ जिले में करीब 100 किलोमीटर दूर एक पुल से गिरने के बाद एक तेल टैंकर में विस्फोट हो गया। इससे चार लोगों की जलकर मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया।

  • अमित शाह ने की सीमा सुरक्षा समेत कई मुद्दों की समीक्षा

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव शामिल हैं।

  • राज्यसभा चुनाव परिणाम पर बोलीं सुप्रिया सुले

     

    राज्यसभा चुनाव परिणाम पर NCP नेता सुप्रिया सुले ने कहा मैं भाजपा को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देती हूं। हम अपनी हार स्वीकार करते हैं। हमें स्पष्ट रूप से आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है कि क्या सही हुआ और क्या गलत हुआ। यदि आप संख्याओं को देखें, तो स्पष्ट रूप से हमारे पास अंत तक सही संख्याएं नहीं थीं। लेकिन हमने एक मौका गंवा दिया।

     


  • UP में हिंसक विरोध-प्रदर्शन में शामिल 230 लोग गिरफ्तार

     

    यूपी में जुमे की नमाज के बाद हिंसक विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए 230 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कल जो घटना हुई उसमें कुछ जनपदों में कुछ व्यक्तियों ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, जिनकी पहचान की जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी बहुत तेजी से की जा रही है। अब तक 230 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

  • छह दिन में तीसरी बार थमी दिल्ली मेट्रो की रफ्तार

     

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ट्रेनों की रफ्तार शनिवार को फिर थम गई। जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा। डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर शनिवार सुबह कुछ तकनीकी कारणों से सेवाएं बाधित हुईं। दिल्ली मेट्रो का यह रूट दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में बल्लभगढ़ को जोड़ता है।

     


  • मानसून ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में दी दस्तक

     

    IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून आज मुंबई और आसपास के अन्य क्षेत्रों में आ गया है। जिस वजह से कई जगह बारिश हो रही है।

  • शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान

     

    शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को एक सीट मिलना, कोई बड़ी जीत नहीं है। हमने देखा है कि कौन खरीद-फरोख्त में शामिल था। हमारे एक वोट की अयोग्यता की आवश्यकता नहीं थी। हमने बीजेपी के 2 वोटों पर आपत्ति जताई, लेकिन कुछ नहीं किया गया। एमएलसी में शिवसेना को 2, एनसीपी को 2 और कांग्रेस को 1 सीट मिलेगी।

  • सुरक्षा बलों ने IED को किया निष्क्रिय

     

    भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर दिया है।

  • अमित शाह करेंगे सीमा सुरक्षा समेत कई मुद्दों की समीक्षा

     

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज यानी शनिवार को होगी। इस बैठक में सीमा, सुरक्षा और सड़क, परिवहन, उद्योग, पानी और बिजली जैसे बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों के साथ व्यापक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव शामिल होंगे।

  • कुलदीप बिश्नोई पर होगी कार्रवाई

     

    कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रास वोट करने वाले कुलदीप बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटा दिया जाएगा और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा।

  • देश भर में प्रेस कांफ्रेंस करेगी कांग्रेस

     

    नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तलब करने के मुद्दे पर कांग्रेस कल 12 जून को देशभर में प्रेस कान्फ्रेंस करेगी।