कर्नाटक के बेलगावी में एक स्टूडेंट की दूसरे स्टूडेंट्स ने जमकर पिटाई कर दी। दरअसल इंटर-कॉलेज में एक प्रोग्राम चल रहा था। इसी दौरान उस स्टूडेंट ने कर्नाटक का झंडा लहरा दिया। इसके चलते सेकेंड ईयर के उस स्टूडेंट को उसके क्लासमेट्स ने मिलकर पीट दिया।ये घटना गोगटे कॉलेज की है, जो कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद के चलते हुई।स्टूडेंट की पिटाई के विरोध में कन्नड़ संगठन ने प्रदर्शन किया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसके अलावा महाराष्ट्र समर्थक स्टूडेंट्स की भी पिटाई की। वहीं कन्नड़ संगठन ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र एकीकरण समिति बेलगावी में माहौल खराब कर रही है। इसी धारणा के चलते झंडा फहराने वाले स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई।बेलगावी में स्टूडेंट की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कई स्टूडेंट्स डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उनमें से एक स्टूडेंट कर्नाटक का झंडा लहरा कर डांस कर रहा है। झंडा देखते ही अन्य स्टूडेंट्स मिलकर उसे पीटने लगते हैं।इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही स्टूडेंट्स को थाने बुलाया गया। पुलिस ने बताया कि मारपीट में शामिल सभी छात्र नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि महाराष्ट्र का आवेदन विचार योग्य नहीं है। हमारे वकीलों ने यही तर्क दिया है। हमारा रुख संवैधानिक और कानूनी है।
Related Articles
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिया बड़ा फैसला, सैनिक स्कूल सोसायटी के साथ 100 स्कूलों की संबद्धता को दी मंजूरी
Post Views: 431 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत, मंत्रिमंडल ने सैनिक स्कूल सोसायटी के साथ सरकारी और प्राइवेट के 100 स्कूलों की संबद्धता को मंजूरी दी है। इस पहल के साथ, इन स्कूलों में कक्षा 6 में नए प्रवेश शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से शुरू होंगे। मंत्रिमंडल ने इन 100 स्कूलों […]
सीएम चन्नी के बाद भाजपा ने भी लिखा चुनाव आयोग को पत्र,14 फरवरी को मतदान टालें,
Post Views: 832 चंडीगढ़। पंजाब की राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग पर मतदान की तारीख 14 फरवरी से आगे बढ़ाने को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बाद भारतीय जनता पार्टी, पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 16 फरवरी को […]
Gyanvapi Masjid Case : ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई
Post Views: 442 नई दिल्ली, ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई होने वाली है। कल हुई सुनवाई को कोर्ट ने इसलिए टाल दिया था क्योंकि हिंदू पक्ष की ओर से वकील विष्णु जैन ने कोर्ट से अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। आज शीर्ष न्यायालय में 3 […]