News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली पंजाब रांची राष्ट्रीय

BJP ने बदले कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पंजाब तो बाबूलाल मरांडी को मिली झारखंड की कमान


नई दिल्ली, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है। बीजेपी ने आगामी चुनाव को देखते हुए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदला है। पार्टी ने जिन राज्यों में पार्टी अध्यक्षों को बदला है, उनमें तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पंजाब राज्य शामिल हैं।

इन राज्यों के बदले गए प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी, पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने जारी किया बयान

पार्टी ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, साथ ही पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा एटाला राजेंद्र को तेलंगाना भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

पिछले साल ही BJP में शामिल हुए हैं सुनील जाखड़

भाजपा द्वारा चौधरी सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पिछले साल ही सुनील जाखड़, कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। जाखड़ का अच्छा राजनीतिक तजुर्बा है और उनकी हिन्दू वोट बैंक पर भी अच्छी पकड़ है।