लखनऊ(एजेंसी)। राज्य की 26 जिलों की 26 नगर पंचायतों का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के लिए किया गया है। इन चयनित नगर पंचायतों का सुनियोजित तरीके से विकास करते हुए आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। यह फैसला नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने लिया है। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा है कि बढ़ते शहरीकरण को सुनियोजित ढंग से विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी जनपदों में प्रति वर्ष एक छोटी व पिछड़ी नगर पंचायतों का चयन कर उनमें अवस्थापना संबंधी सुविधाओं के समुचित विकास के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के नाम से योजना प्रारम्भ की गई है। योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 26 जनपदों की नगर निकायों का चयन कर उन्हें आदर्श नगर पंचायत बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य के अन्य जिलों से भी प्रस्ताव आ गए हैं, जल्द ही अन्य जिलों की नगर पंचायतों का चयन भी कर लिया जाएगा। चयनित निकायों में सभी घरों में शुद्ध पेयजल की पाइप वाटर सप्लाई की व्यवस्था, सेप्टेज मैनेजमेंट की व्यवस्था, आन्तरिक गलियों, सड़कों में डामर रोड, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, साइड पटरी, दोनों साइड नालियां, जल निकासी, फुटपाथ का निर्माण, सड़कों के निर्माण से पूर्व विद्युत तथा टेलीफोन के तारों को अंडर ग्राऊंड किया जाना, आबादी वाले क्षेत्रों में मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट, एलईडी लाइट, सार्वजनिक व व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण करना, तालाब का सौंदर्यीकरण एवं जल संग्रहण क्षेत्र का संरक्षण, मुख्य चौराहों, सड़कों का निर्माण, पार्क, खेल के मैदान का निर्माण, सामुदायिक केन्द्र का निर्माण तथा गौशाला निर्माण आदि कार्य होंगे।
Related Articles
प्रियंका गांधी का फिर से केंद्र सरकार पर हमला
Post Views: 503 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि तीनों ”काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे” के लिए लाए गए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह द्वारा सेब के दाम घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट […]
गुरुग्राम के सेक्टर-49 में भीषण आग से 200 झुग्गियां जलकर राख
Post Views: 289 गुरुग्राम: शहर के सेक्टर 49 के समीप गांव घसौला में सोमवार को 200 झुग्गियां आग में जलकर राख हो गई। शहर के चार दमकल केंद्रों से आग बुझाने के लिए 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि धुआं और लपटें दूर तक दिखाई दी। आग से झुग्गियों में रखा […]
UP Lok Sabha Election Phase 3: यूपी में 11 बजे तक 2612 फीसदी मतदान; मैनपुरी में बवाल BJP नेता पर हमला
Post Views: 44 7 May 20241:21:13 PM UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live छह देशों के 15 सदस्यों का प्रतिनिधि दल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भारत के चुनाव की प्रक्रिया को देखने के लिए आगरा आए हुए हैं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ उन्होंने चुनाव कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। […]