लंका पुलिस देर रात में रवींद्रपुरी पुलिया के समीप राहगीरों और महिलाओं को परेशान करने वाले साथ शोहदों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सातों के खिलाफ निरोध आत्मक काररवाई किया। प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये रवि ठाकुर निवासी मोतीझील महमूरगंज, अंकित गोस्वामी तुलसीपुर महमूरगंज, सत्येंद्र कुमार रजत और जितेंद्र रजत निवासी बक्सर बिहार, अभिषेक मौर्य सरायनंदन खोजवा, रत्नेश निवासी रूस्तमपुर रायबरेली, अब्दुल शऊ निवासी गौरीगंज, होटल ब्रॉडवे के पीछे भेलूपुर के रहने वाला हैं। गिरफ्तार करने वालों की टीम में महिला उप निरीक्षक शिप्रा सिंह, प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी लंका महिला उप निरीक्षक नेहा बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी, उप निरीक्षक राकेश सिंह सहित पुलिस कर्मी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों के साथ गाली गलौज झगड़ा लड़ाई महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं।
Related Articles
नवाचार के साथ डाक विभाग अपनी सेवा को दे रहा विस्तार
Post Views: 779 पोस्टमास्टर जनरल केके यादव ने वाराणसी परिक्षेत्र के मण्डल अधीक्षकों के साथ की बैठक डाक विभाग नित् नवाचार के साथ जहाँ अपनी सेवा को व्यापक बना रहा है, वहीं वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में डाककर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वॉरियर्स के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। […]
UP Police Bharti: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्णय, यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 निरस्त
Post Views: 2,300 लखनऊ। युवाओं के हित में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त कर दिया है। सीएम ने कहा है कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ आयोजित की जाएगी परीक्षा। कहा, एसटीएफ की रडार में हैं परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले। कई […]
विजया एकादशी व्रत से मिलती है सर्वकार्योंमें विजय
Post Views: 657 विजया एकादशी नौ को भारतीय संस्कृति के सनातन धर्म में सभी तिथियों का सम्बन्ध किसी न किसी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से है। तिथि विशेष पर पूजा-अर्चना करके मनोरथ की पूॢत की जाती है, इसी क्रम में फाल्गुन माह की एकादशी तिथि की विशेष महिमा है। प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि […]




