जमुई। चुनार थाना क्षेत्र के जमुहार नई बस्ती के पास जमुई अहरौरा मार्ग पर तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन कि चपेट में आ जाने से मजदूर कि हुई मौत, जानकारी के अनुसार रोज़ की भांति उदय जायसवाल उम्र लगभग 57 वर्ष पुत्र दिना जायसवाल निवासी खुटहाँ सीमेंट फैक्ट्री काम करने गया हुआ था कि काम कर वापस घर के लिए लौट रहा था कि अज्ञात ट्रक कि चपेट में साईकिल सवार उदय जायसवाल कि घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जैसे ही घटना कि जानकारी मिली परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए शव को सड़क पर रखकर उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने कि मांग करने लगे, सूचना मिलने पर चुनार थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ पहुंच कर समझाने का प्रयास किए लेकिन परिवार के लोग माने नहीं, वहीं घटना कि जानकारी थाना प्रभारी द्वारा उच्चाधिकारियों को दि गई तो सीओ चुनार, तहसीलदार चुनार, अहरौरा थाना क्षेत्र कि भी पुलिस मौके पर पहुंच गई, काफी समझाने के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर परिवार के लोग मान गए, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक को दो लड़का एक लड़की है , मृतक ही मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करने का काम करता था।
Related Articles
औरैया: बहनों के साथ घर आ रही युवती को अगवा करने का प्रयास, तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी
Post Views: 810 औरैया, । बिधूना क्षेत्र के गांव रायपुर के पास ई-रिक्शा से जा रही तीन सगी बहनों में सबसे छोटी बहन को बोलेरो में सवार चार युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उक्त आरोपितों ने एक बहन को तमंचे की बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। […]
एसपीने पुलिस बलके साथ किया भ्रमण
Post Views: 7,799 मीरजापुर। ईद के पावन पर्व पर जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शुक्रवार को को नगर क्षेत्र में प्रभारी पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने अन्य सहयोगी पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया गया निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुभाषचन्द्र शाक्य द्वारा […]
शारदीय नवरात्र : ब्रह्मïचारिणी स्वरूप का भक्तों ने किया दर्शन
Post Views: 1,447 जयघोष से गूंजा विंध्यधाम, मां विन्ध्यवासिनी दरबार में दूसरे दिन भी भक्तों की भारी भीड़ विन्ध्याचल। जगत कल्याणी मां विन्ध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाने मंगलवार को भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्र के दूसरे दिन मां के दरबार पहुँचे भक्तों ने दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। भोर में दिव्य […]




