.लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को जनपदों में सरकारी भवनों की स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि विद्यालय अथवा अस्पताल आदि का संचालन जर्जर भवन में मिले, तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इनका संचालन अन्यत्र करते हुए जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी तथा निजी क्षेत्र में संचालित सभी बेसिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालयों तथा डिग्री कॉलेजों आदि के भवनों का गहन निरीक्षण किया जाए। इसी प्रकार सभी सार्वजनिक भवनों का भी निरीक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी कॉलोनियों के भवनों का निरीक्षण कर यह देखा जाए कि यह दुरुस्त अवस्था में हैं अथवा नहीं। मुख्यमंत्री ने धान खरीद कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार धान क्रय केन्द्रों पर अतिरिक्त काटों का प्रबन्ध किया जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा हो। धान खरीद कार्य निरन्तर संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि धान क्रय के तहत लक्ष्य की पूर्ति हो जाने के बाद भी धान खरीद का कार्य निरन्तर जारी रखा जाए। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त को इस सम्बन्ध में स्पष्ट सर्कुलर निर्गत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल 06 जनवरी, 2021 से प्रदेश में किसान कल्याण मिशन का शुभारम्भ किया जा रहा है। किसान कल्याण मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन अन्तर्विभागीय समन्वय से सम्पन्न किया जाए।
Related Articles
पीलीभीत: कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को किसानों ने दिखाए काले झंडे, मामला दर्ज
Post Views: 326 उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बुधवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले के सामने काले झंडे दिखाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. यही नहीं यूनियन के खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन और मंत्री को रोकने का भी मामला है. जानकारी के मुताबिक वीआईपी […]
बलिया में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण, 76 करोड़ की परियाेजनाओं की देंगे सौगात
Post Views: 1,572 बलिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह 11 बजे बलिया आएंगे। वह जिले में 2.10 घंटे रहेंगे। इस बीच वह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे, इसके अलावा 76 करोड़ की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। वह पुलिस लाइन में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए […]
यूपी एमएलसी उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवार का एलान,
Post Views: 119 लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दारा सिंह चौहान को विधान परिषद सीट उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। यह सीट प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर अब उपचुनाव होना है। दारा सिंह चौहान ने सपा का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा […]