स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बाद अब कांग्रेस पार्टी खुद इस मामले से दूर भागती दिखाई दे रही है। कांग्रेस अब सफाई देने के बजाए मामले को खत्म करने की बात कह रही है। विवाद के कुछ दिनों बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि सावरकर का मुद्दा अब समाप्त हो गया है और राहुल अब केवल भारत जोड़ो यात्रा पर ध्यान दे रहे हैं। कांग्रेस के ज्यादातर नेता सावरकर को लेकर हमेशा भाजपा पर तंज कसते आए हैं। इस बीच आज संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने मामले से बचते हुए कहा कि सावरकर का अध्याय अब बंद हो गया है। बता दें कि जयराम रमेश मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र चरण के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी और डर के मारे दया याचिका लिखी थी। उन्होंने सावरकर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का प्रतीक भी बताया था। गांधी की टिप्पणी की भाजपा और अन्य राजनीतिक संगठनों ने आलोचना की थी। भारत जोड़ो यात्रा के तहत पैदल मार्च बुधवार सुबह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के बोदरली गांव में पहुंच गई है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अन्य प्रतिभागियों के साथ हर दिन औसतन 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा की, जो अब तक छह राज्यों से होकर गुजरी है। मप्र में आज राहुल गांधी ने इस बीच भाजपा और आरएसएस पर देश में नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है।
Related Articles
प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी से की करीब 6 घंटे पूछताछ, विरोध में कांग्रेस ने किया जमकर प्रदर्शन
Post Views: 444 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लान्ड्रिंग मामले में अपने दूसरे दौर की पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुईं। वह सुबह करीब 11 बजे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ईडी कार्यालय पहुंचीं। ईडी ने करीब ढाई घंटे […]
Jharkhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं उलिहातु, भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से की मुलाकात
Post Views: 379 रांची, । President Draupadi Murmu in Jharkhand LIVE राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड दौरे पर है। द्रौपदी मुर्मू खूंटी जिला स्थित भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु पहुंची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके जन्म स्थली उलिहातू, खूंटी में […]
Maratha Reservation को लेकर शिंदे सरकार पर संजय राउत का तीखा प्रहार –
Post Views: 562 मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ विरोध जारी है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जारेंगे ने अल्टीमेटम दिया है कि 24 दिसंबर तक मराठा आरक्षण की मांग पूरा हो वरना वो उन नेताओं का नाम दुनिया से साझा करेंगे, जो वर्षों से इसके खिलाफ हैं। वहीं, शिवसेना […]