देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली। तत्पश्चात निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षीयों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। तत्पश्चात उन्होंने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरटीसी मेस आदि का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिया। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
Related Articles
गोरखपुर कार्यकर्ता सम्मेलन: गृह मंत्री अमित शाह बोले- विपक्ष कितनी भी कोशिश कर ले, भाजपा 300 से ऊपर सीट पाएगी
Post Views: 1,527 गोरखपुर । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के साथ कायकर्ता का हौसला बढ़ाने के अभियान में लगे गृह मंत्री अमित शाह गोरखपुर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ अन्य दिग्गजों ने उनका स्वागत किया। ïभाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह […]
Gorakhpur : माफिया विनोद का आशियाना गिराने बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारी नियमों की अनदेखी कर बनवाया है मकान
Post Views: 962 गोरखपुर। फरार चल रहे 50 हजार के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय का गुलरिहा के मोगलहा में स्थित आलीशान आशियाना ध्वस्त होगा। बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने पर जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) ने माफिया को नोटिस भेजा था। तय समय सीमा के भीतर जवाब न देने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही […]
Karwa Chauth : दिल्ली समेत इन 10 जगहों में दिखा चांद, जानिए अपने शहर का टाइम
Post Views: 1,324 नई दिल्ली, : आज करवा चौथ है और इस दिन सबसे खास होता है चांद के निकलने का समय। करवा चौथ का चांद कब निकलेगा, प्रत्येक राज्य में चांद निकलने का समय क्या है, इसकी जानकारी हमारी इस खबर में दी गई है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के […]




