धानापुर। थाना क्षेत्र के अहिकौरा गांव में बीती रात हौशला बुलंद चोरो ने एक ब्यक्ति के घर में घुसकर लगभग ढाई लाख नकदी सोने, चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ले गये। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दें दिया है। बताया जाता है कि श्वेता पाल के घर में चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर ढाई लाख रुपये नकद और कीमती सामान चुरा लिया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर के अंदर सामान बिखरा देख वे हैरान रह गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना धानापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। भुक्तभोगी श्वेता पाल के पति राधेश्याम पाल की दो दिन पूर्व धानापुर अवही मार्ग पर पगही गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। इस दुर्घटना में उनकी बेटी को भी चोटें आई थीं। परिवार अभी इस दुख से उबर नहीं पाया था कि चोरी की इस घटना ने उन्हें और गहरा सदमा पहुंचाया है। राधेश्याम पाल परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार का भरण.पोषण और दो बेटियों आर्या, सिमरन व बेटे हर्षित की पढ़ाई.लिखाई की चिंता सता रही है। मृतक के रिश्तेदारों और डेयरी ने श्वेता पाल को ढांढस बंधाने के लिए सहयोग किया था। ग्रामीणों ने तत्काल चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Related Articles
चंदौली।अपने दायित्वों को भली-भांति समझ लें अधिकारी:डीएम
Post Views: 633 चंदौली। जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन-2023 को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का द्वितीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को नगरीय निकाय निर्वाचन से जुड़े समस्त उत्तरदायित्व के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। निर्वाचन […]
चंदौली।मतदान के प्रति लोगों को किया जागरुक
Post Views: 1,005 चहनियां। सकलडीहा विधानसभा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक नैढी के प्रांगण में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडुलीडर्स गु्रप के संयोजक सचिन सिंह ने बच्चों से अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा। एडुलीडर्स संयोजक निशा सिंह ने 80 वर्ष से ऊपर के […]
चंदौली।सरकार का प्रयास, हर गरीब हो खुशहाल:सूर्यमुनि
Post Views: 840 सकलडीहा। चलो चंदौली अभियान के तहत प्रशासन आपके द्वार जन सम्पर्क व जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को बसिला गांव में किया गया। जन चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे। जहां विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बारीकी से निरीक्षण कर जानकारी […]




