चहनियां। सकलडीहा विधानसभा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक नैढी के प्रांगण में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडुलीडर्स गु्रप के संयोजक सचिन सिंह ने बच्चों से अपने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कहा। एडुलीडर्स संयोजक निशा सिंह ने 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग एवं बीमार मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान कैसे कराए एवं वोटर आई डी कार्ड होने पर अन्य पहचान पत्र के साथ मतदान करने की जानकारी दी। तत्पश्चात जिले के एडुलीडर्स टीम द्वारा आगामी 07 मार्च 2022 को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु अपने माता पिता को प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई और रैली निकाली गई। कहा कि यह मतदान का महापर्व पांच साल में एक बार आता है। जिसमें अपने मनचाहा प्रत्याशी को चुनने का अधिकार मिलता है जो अपने गांव, जनपद व प्रदेश, देश का विकास कर सके। जिसमें एडुलीडर्स गु्रप चंदौली संयोजक निशा सिंह, सचिन सिंह, सह संयोजक अरविंद सिंह जी एएसआरजी सुभाष यादव, प्रधानचार्य आसमा बेगम, इंद्रजीत यादव, वैशाली, नाहिदा एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।रमेश, इरसाद सहित २२ ने किया नामांकन
Post Views: 514 चंदौली। नामांकन अब अपने अवसान की ओर है। बुधवार को बसपा के सैयदराजा प्रत्याशी अमित लाल व सकलडीहा प्रत्याशी जयश्याम त्रिपाठी के साथ-साथ मुगलसराय से इरशाद अहमद बब्लू ने नामांकन किया। कांग्रेस की बात करें तो सैयदराजा प्रत्याशी विमला देवी बिंद के साथ ही जन अधिकार पार्टी से चकिया उम्मीदवार सुभाष सोनकर […]
चंदौली। थाना दिवस पर डीएम ने सुनी शिकायतें
Post Views: 281 चंदौली। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन एवं पुलिस अधीक्षक नक्सल क्षेत्र सुखराम भारती ने नौगढ़ थाने में उपस्थित होकर सर्वप्रथम नौगढ़ थाने में निर्मित विवेचना कक्ष, भोजनालय, बैरक एवं रसोई घर का निरीक्षण किया गया तथा आयोजन होने वाले तहसील दिवस से पूर्व अधूरे कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के […]
चन्दौली। पवन प्रताप बने प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष
Post Views: 397 चन्दौली। ग्राम राममांडो विकास खंड शहाबगंज के प्रधान पवन प्रताप सिंह को प्रधान संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ग्राम प्रधान को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने जिम्मेदारी सौपी। 25 वर्षीय पवन प्रताप सिंह पीजीडीएम तक शिक्षा प्राप्त कर एचडीएफसी बैंक […]