सकलडीहा। लक्ष्य निर्धारित कर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। व्यक्ति का लक्ष्य और कार्य का आचरण सफलता का मापदंड होता है। अच्छे व्यवहार के कारण गलती भी क्षमा योग्य होता है। उक्त् विचार डिप्टी एसपी रामवीर सिह सोमवार को डेढ़ावल कम्पोजिटव विद्यालय में बच्चों के पुस्तक वितरण समारोह में कही। इस मौके पर दो सौ बच्चों को सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह द्वारा निशुल्क कापी, पेंसिल व खेल सामाग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीओ रामवीर सिंह ने कहा कि अनुशासन से ही बच्चे अपने भविष्य को निखार सकते है। व्यक्ति का आचरण ही सफलता का मापदंड होता है। इसलिये व्यवहार कुशल व्यक्ति सदैव सफलता को प्राप्त करता है। इसके पूर्व सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह ने अपने भीक्षाटन के पैसे से दो सौ बच्चों को निशुल्क कॉपी, किताब, पेंसिल और खेल सामाग्री वितरण किया। सीओ ने सामाजिक कार्यकर्ता के कार्य की सराहना किया। अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि शिव मिलन तिवारी, मदन राम शर्मा, सत्यभामा देवी, सुनिता मौर्य, रूपेश सिंह, सुशील पांडेय, ज्ञान प्रकाश, छत्रधारी, तस्लीमा, निशा, पूनम देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
Related Articles
चंदौली।अपने दायित्वों को भली-भांति समझ लें अधिकारी:डीएम
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 278 चंदौली। जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन-2023 को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट का द्वितीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को नगरीय निकाय निर्वाचन से जुड़े समस्त उत्तरदायित्व के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। निर्वाचन […]
चंदौली।पीडि़त के परिजनों से मिले पूर्व विधायक
Posted on Author Aj Chandauli
Post Views: 378 मुगलसराय। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू शनिवार को मिनी महानगर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने डीडीयू नगर में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट में मृत युवकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उनका दर्द बांटा और घटना के बाबत जानकारी ली। उन्होंने पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहयोग […]