सकलडीहा। बनारस के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शुक्रवार को रानेपुर गांव में 71 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान गरीबों को सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाया गया। साथ ही जीवन रक्षक कोरोना का टीका भी लगाया गया। जन्मदिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को विश्व गुरू का खिताब प्राप्त होगा। मोदी जी विश्व के सबसे ताकतवर नेता के रूप में उभरकर पूरे विश्व पटल पर देश का मार्ग दर्शन कर रहे है। आज उन्ही के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर हो रहा है। जिस तरह से कोरोना काल में देशवासियों को जीवन रक्षक कोरोना टीका स्वदेशी उपलब्ध कराया है। यह देशवासियों के लिये गौरव की बात है। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसुन्दर चौहान, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विजय गुप्ता, नीरज सिंह, तारा प्रसाद सिंह, रविन्द्र चौबे, रामनरेश राय, राजू गोड़ सहित अन्य लोग रहे।
Related Articles
चंदौली। रुट मार्च निकालकर दिया सुरक्षा का संदेश
Post Views: 501 इलिया।विधान सभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस विभाग लगातार सक्रियता बरत रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सीओ रामवीर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कस्बा बाजार में रुट मार्च निकाल व्यापारियों और आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिया। पीएसी व पुलिस […]
चन्दौली। बाबा कीनाराम मठ जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त
Post Views: 576 चहनियां। लक्ष्मणगढ़ से रामगढ वाया रईया मुख्य मार्ग जो बाबा कीनाराम मठ जाता है वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्य मार्ग पहले से ही क्षतिग्रस्त था ऊपर से बारिश हो जाने से क्षतिग्रस्त मार्ग के गढ्ढो में पानी भर गया है। जिससे लोग फिसलकर घायल हो रहे है। रईया के […]
चंदौली।नहर क्षतिग्रस्त होने से कई एकड़ फसल जलमग्न
Post Views: 696 चहनियां। शासन द्वारा अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों की आय दुगुनी करने का लगातार दम्भ भरा जा रहा है। लेकिन उन्ही के अधिकारियों कर्मचारियों के हीलाहवाली और भ्रष्टाचार पूर्ण कार्यों का खामियाजा किसान भुगत रहे है। इसका ताजा उदाहरण है बलुआ पम्प कैनाल से गुरेरा होते हुए रइयाँ तक जाने वाली मुख्य […]