चंदौली

चंदौली।वन चेतना ने मनायी पक्षियों संग दिवाली महोत्सव


मुगलसराय। सरेसर स्थित वन चेतना केंद्र में दिवाली की पूर्व संध्या पर ग्रीन हाउस क्लब के तत्वावधान में पक्षियों संग दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने वन चेतना केंद्र को रंगीन मोमबत्तियां से सजाया और पक्षी विहार अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संस्था के समन्वयक संजय कुमार जायसवाल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने बढ़.चढ़कर भागीदारी की। सदस्यों ने कहा कि पक्षी विहार बनने के बाद इस क्षेत्र में दिवाली की रौनक अद्भुत होगी। बताते चलें कि सरेसर में पक्षी बिहार अभियान बीते कई वर्षों से चलाया जा रहा है जिसमें इस चित्र को संरक्षित कर पक्षियों का बिहार बनाने की योजना है। पवन तिवारी ने कहा कि बर्ड नेचर पार्क बनाने के लिए संस्था के सदस्य तन मन धन से लगे हुए हैं। इसके लिए ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा और राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह को पक्षी विहार प्रोजेक्ट के रिपोर्ट शॉप कर उनसे सरकारी सहायता प्राप्त करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह, जय प्रकाश शर्मा, धीरज सिंह, डॉक्टर जैनुद्दीन, डॉक्टर नरेंद्र तिवारी अर्पिता और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।