आजमगढ़। देवगांव कोतवाली के एसआई सुभाष तिवारी व हरिश्चन्द्र यादव ने बुधवार को छावनी हाईवे कट पर चेकिंग के दौरान चोरी के मामलों में शामिल बाइक सवार तीन आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में आजाद कुमार पुत्र रामदुलार निवासी फैजुल्लापुर, सुरेन्द्र राम पुत्र शोभनाथ राम निवासी कटघर लालगंज, इंतखाब आलम पुत्र मो. अनीश निवासी कटघर लालगंज शामिल हैं। उनके पास से कुल 2150 रुपये व आजाद के पास से तमंचा व कारतूस मिला। पूछताछ मेें आरोपितों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक को 27 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय लालगंज की गली से चोरी किया था। 3 सितंबर को प्रजापति हास्पिटल के पास से एक महिला को बातचीत में भरमाकर उसके कान की बाली व लाकेट निकलवाकर व कुछ पैसे एक पर्स में रखवाकर भाग गए थे।
Related Articles
कार्यकर्ताओं ने किया राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत
Post Views: 713 आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मंत्री माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश गोला प्रजापति का हरबंशपुर स्थित शिल्प अनुसंधान एवं विकास संस्थान कैम्प कार्यालय पर जय जय राम प्रजापति, संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष जागरूक महासंघ व जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत […]
UP Police Constable Result 2024: घोषित हुआ यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, लिंक
Post Views: 2,534 नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा में 34 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो आज यानी 21 नवंबर को खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से नतीजे आज यानी […]
महराजगंजमें पुलिससे हाथापाई
Post Views: 8,029 आजमगढ़। जिले में लाकडाउन के चलते समस्त दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी हुआ और सभी ने उस पर अमल किया है। इसी बीच किसी ने शराब दुकानों के खुलने की अफवाह सोशल मीडिया के माध्यम से उड़ाई गयी और धीरे-धीरे यह बात जंगल की आग की तरह पूरे जिले में […]




