

Related Articles
जमीन से जुड़े आरोपों के बीच RSS एक्टिव, भैयाजी जोशी को मिल सकती है राम मंदिर प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी
Post Views: 960 उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जारी राम मंदिर के निर्माण पर हर किसी की नज़र है. हाल ही में जमीन खरीद से जुड़े विवाद के कारण राम मंदिर ट्रस्ट पर काफी सवाल खड़े हुए थे. इन तमाम आरोपों के बीच अब राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ (RSS) सक्रिय हुआ है, माना जा रहा है […]
मेनका गांधी के खिलाफ हुए डॉक्टर, बायकॉट की मांग,
Post Views: 643 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद मेनका गांधी ने आगरा के पशु चिकित्सक के साथ कथित रूप अभद्रता की और उनका लाइसेंस रद्द कराने की धमकी दी है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद विरोध शुरू हो गया है, जिसमें गांधी ने चिकित्सक एन एल गुप्ता की डिग्रियों […]
उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम के समर्थन पर अमेरिका ने रूसियों पर लगाया प्रतिबंध
Post Views: 724 वाशिंगटन, । अमेरिका ने शुक्रवार को दो रूसी व्यक्तियों और तीन संस्थाओं को उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम के लिए उनके समर्थन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने शनिवार को ये जानकारी दी है। यह कदम पेंटागन ने एक खुफिया रिपोर्ट प्रकाशित होने के एक दिन बाद उठाया आया […]





जोधपुर,। राजस्थान के जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस के ट्रेलर से टक्कर में आग लग गई। आग में कईयों के झुलसने जानकारी हैं, वही प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों के आग में जलने से मौत की जानकारी सामने आ रही है। एसपी दीपक भार्गव के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पचपदरा के पास बस और ट्रक की टक्कर में अब तक कुल 8 लोगों की मौत गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने और घायलों के इलाज के लिए विशेष प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि हादसे के बाद बस और ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पास में काम कर रहे मजदूरों ने कई लोगों की जान बचाई। बस में से 25 यात्रियों को निकालकर नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास एक ट्रेलर और निजी ट्रैवल बस की टक्कर हुई जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कई लोगों के जलने की जानकारी हैं वही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक लोगों को बाड़मेर के बालोतरा कस्बे के नाहटा अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घायलों का बालोतरा के नाहटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनप्रतिनिधि पहुंचे घटना स्थल
हादसे की जानकारी मिलते ही बालोतरा और बाड़मेर कस्बे में यात्रियों की जानकारी जुटाने के लिए अफरा- तफरी भरा माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर संभाग आयुक्त डॉ राजेश शर्मा प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाएं संभालने में मदद की। वहीं, बस में से 25 यात्रियों को निकाल कर नाहटा अस्पताल भी भिजवाया गया।