

Related Articles
Air India के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, पुरानी सैलरी फिर से मिलेगी
Post Views: 1,089 नई दिल्ली, । कोरोना के मामलों में कमी आने के साथ ही विमानन क्षेत्र उबरने लगा है। इसका संकेत एयर इंडिया द्वारा अपने कर्मचारियों का वेतन चरणबद्ध तरीके से महामारी पूर्व के स्तर पर बहाल करने से मिलता है। बता दें कि महामारी के कारण लागू पाबंदियों के चलते भारतीय विमानन क्षेत्र […]
नहीं थम रहा कर्नाटक का सियासी ‘नाटक’, भाजपा विधायक ने खोली सीएम येदियुरप्पा की पोल
Post Views: 1,053 दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में इन दिनों सियासी “कर नाटक” चल रहा है, तो अभी ताजा हालातों से लगता है कि बहुत जल्दी थमने वाला नहीं है। उधर, दिल्ली में बैठी भाजपा आलाकमान ने यह साफ कर दिया है कि कर्नाटक में किसी भी तरह का कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा […]
Asia cup 2022 Final : पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, बाबर के बाद फखर जमां भी आउट
Post Views: 773 नई दिल्ली, एशिया कप 2022 का फाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 […]





जोधपुर,। राजस्थान के जोधपुर संभाग के सरहदी जिले बाड़मेर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी ट्रेवल एजेंसी की बस के ट्रेलर से टक्कर में आग लग गई। आग में कईयों के झुलसने जानकारी हैं, वही प्रारंभिक तौर पर 8 लोगों के आग में जलने से मौत की जानकारी सामने आ रही है। एसपी दीपक भार्गव के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पचपदरा के पास बस और ट्रक की टक्कर में अब तक कुल 8 लोगों की मौत गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई करने और घायलों के इलाज के लिए विशेष प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि हादसे के बाद बस और ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पास में काम कर रहे मजदूरों ने कई लोगों की जान बचाई। बस में से 25 यात्रियों को निकालकर नाहटा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास एक ट्रेलर और निजी ट्रैवल बस की टक्कर हुई जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कई लोगों के जलने की जानकारी हैं वही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 दर्जन से अधिक लोगों को बाड़मेर के बालोतरा कस्बे के नाहटा अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि सूचना मिलने के बाद पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंची है। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं घायलों का बालोतरा के नाहटा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनप्रतिनिधि पहुंचे घटना स्थल
हादसे की जानकारी मिलते ही बालोतरा और बाड़मेर कस्बे में यात्रियों की जानकारी जुटाने के लिए अफरा- तफरी भरा माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर संभाग आयुक्त डॉ राजेश शर्मा प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाएं संभालने में मदद की। वहीं, बस में से 25 यात्रियों को निकाल कर नाहटा अस्पताल भी भिजवाया गया।