नेशनल डेस्क: गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम ने कोविड-19 टीके की अब तक खुराक नहीं लेने वाले लोगों का प्रवेश शहर के मॉल और रेस्तरां जैसे सार्वजनिक स्थलों पर रोकने के लिए ‘टीका नहीं तो प्रवेश नहीं’ नियम लागू करने को लेकर 100 टीमों का गठन किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने टीके की खुराक नहीं लेने वाले लोगों की पहचान करने और उन्हें चेतावनी देने के लिए मंगलवार शाम इस अभियान की शुरुआत की थी। अधिकारी ने बताया कि टीम ने कई मॉल, होटल और रेस्तरां में पहले दिन करीब 3,000 लोगों की जांच की, जिनमें से 28 लोग ऐसे मिले जिन्होंने अब तक टीके की दूसरी खुराक या दोनों खुराक नहीं ली है। ठोस कचरा प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) विभाग के निदेशक एच जे सोलंकी ने बताया कि विभाग ने मंगलवार शाम से इस अभियान की शुरुआत की है और आने वाले दिनों में भी टीके की खुराक लेने को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
Related Articles
BSF Recruitment 2021: SI, ASI समेत कई पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका,
Post Views: 5 डायरेक्टोरेट जनरल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, BSF आज एसआई, एएसआई और अन्य पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद करने जा रहा है. जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे फौरन बीएसएफ की आधिकारिक साइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बीएसफ इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के […]
ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर बोले ओवैसी,
Post Views: 4 नई दिल्ली, । ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। ज्ञानवापी मस्जिद में हो रहे सर्वे को लेकर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि इस देश में कभी कोई मुस्लिम वोट बैंक नहीं था और न ही होगा। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम सरकार बदल सकते तो भारतीय संसद […]
केजरीवाल की राह पर प्रियंका, यूपी में सत्ता के लिए कांग्रेस का फ्री वाला दांव
Post Views: 4 यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर दलों का सियासी दांव पेंच जारी है। इसी मकसद से यूपी में पैठ बनाने की कोशिश कर रही कांग्रेस ने अब केजरीवाल की तरह फ्री वाला नया दांव खेला है। किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को अपने एजेंडे के केंद्र बिंदु में रखकर प्रियंका गांधी ने […]




