दिलदारनगर, गाजीपुर द्य थाना क्षेत्र के उसियां मिनी स्टेडियम के पास डाउन लाइन पर एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 70 वर्ष आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन की सूचना पर तुरंत स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के पास से ऐसी कोई पहचान संबंधी सामग्री बरामद नहीं हुई है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
————–
Related Articles
UP Board: 10th 12th Result Declared यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं- 12वीं का रिजल्ट इस तरह करें चेक
Post Views: 10 प्रयागराज। उउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने दोपहर दो बजे 10वीं व 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी बोर्ड परिषद ने जारी की है। UP Board 2024 Toppers […]
गाजीपुरः हॉस्पिटल में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, एक साथ 45 मरीजों को मिल सकेगा ऑक्सीजन
Post Views: 5 गाजीपुर से राहत देने वाली खबर आयी है. यहां हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत हो गई है. अब यहां हॉस्पिटल में एक साथ 45 मरीजों को ऑक्सीजन दिया जा सकता है. गाजीपुरः कोरोना संक्रमण के दौरान अक्सीजन से हो रही मौतों के बीच गाजीपुर से राहत देने वाली खबर आयी है. जिला […]
लंबी बीमारी के बाद मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन, सैफई के लिए ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
Post Views: 9 नई दिल्ली, । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 […]




