सोनौली महराजगंज (आज) नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर महानिदेशक (एडीजी) मूथा अशोक जैन ने मंगलवार को सोनौली बॉर्डर का दौरा किया।उन्होंने एसएसबी कैंप कार्यालय में नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सीमा पार की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और संवेदनशील स्थलों पर चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय से अप्रिय घटनाओं की रोकथाम का भरोसा जताया।एडीजी ने इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए यात्रियों की आवाजाही और चेकिंग व्यवस्था को और सख्त बनाने के निर्देश दिए। सोनौली कोतवाली में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों पर रोकथाम की रणनीति तैयार की गई।उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तेज करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने पर जोर दिया। एडीजी जैन ने कहा कि नवरात्रि के दौरान देवी स्थलों पर भारी भीड़ को देखते हुए सीमा क्षेत्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए रखते हुए उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
Related Articles
Karwa Chauth : दिल्ली समेत इन 10 जगहों में दिखा चांद, जानिए अपने शहर का टाइम
Post Views: 1,324 नई दिल्ली, : आज करवा चौथ है और इस दिन सबसे खास होता है चांद के निकलने का समय। करवा चौथ का चांद कब निकलेगा, प्रत्येक राज्य में चांद निकलने का समय क्या है, इसकी जानकारी हमारी इस खबर में दी गई है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के […]
Mallikarjun Kharge बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष, 24 साल बाद बदल गया इतिहास; शशि थरूर की हार
Post Views: 1,468 नई दिल्ली, । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। इसी सोमवार को हुए चुनाव के नतीजे आज यानि बुधवार को आ गए हैं। खड़गे ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के […]
Gorakhnath Temple Attack: उत्तर प्रदेश सरकार ने माना गोरखनाथ मंदिर पर हमला आतंकी साजिश
Post Views: 2,277 Gorakhnath temple attack रविवार को गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर मंदिर में एक व्यक्ति के घुसने के प्रयास को सरकार ने आतंकी साजिश माना है। गृह विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हमले के पीछे आतंकी साजिश है। गोरखपुर,। रविवार को गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा […]




