पटना

पटना: उगते सूर्य को अर्ध्य के साथ छठ महापर्व संपन्न


बिहार में छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

(आज समाचार सेवा)

पटना। लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे राज्य में उत्साह चरम पर रहा। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने गुरुवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पटना सहित अन्य जिलों के सभी घाटों पर अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वहीं, कई घाटों पर रात में भी व्रती रुके रहे।

इससे पहले बुधवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। छठ व्रती और उनके परिजनों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और सुबह के इंतजार के साथ अपने घर लौट गए थे। बुधवार को सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के बाद देर शाम सभी छठव्रती घर लौट गए। जबकि कुछ व्रती, जिन्होंने मन्नत मांगी थी, उन्होंने घाट पर ही रात बिताई।

पटना में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते छठव्रती
पटना में घर पर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते छठव्रती

लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरे राज्य में उत्साह चरम पर रहा। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं ने गुरुवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पटना सहित अन्य जिलों के सभी घाटों पर अहले सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

जहानाबाद में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते छठव्रती
सीवान में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते छठव्रती

इधर, छठ घाट पर रंग-बिरंगे बल्बों से आकर्षक सजावट के साथ रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही यह महापर्व संपन्न हो गया। इसके बाद व्रतियों ने अपने घरों पर पारण (व्रत खोलना) किया।

रुपौली में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते छठव्रती