रामनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत मंगलवार की मध्य रात्रि में साहित्यनाका क्षेत्र में डबल पानी टंकी के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बाद फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करने के आरोप में पुलिस ने सामने घाट निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिन्हें बाद में पुलिस ने समझौते के बाद छोड़ दिया। युवकों ने इस पेट्रोल पंप पर कई बार तेल भराने के बाद उसे फर्जी क्यूआर कोड के माध्यम से चूना लगा चूके थे, जो इस बार धर लिए गये। वे पुन: तेल भराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने तेरह सौ रुपये का तेल भराया था। इस बार फर्जी क्यूआर कोड से भुगतान करते समय उनको पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवको में से एक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र घर से विंध्याचल दर्शन करने जाने के लिए घर से निकला था। युवक पेट्रोल पंप पर इसके पूर्व कई बार तेल भराकर कुल लगभग आठ हजार रुपये का चूना लगा चुके थे। पेट्रोल पंप मालिक और युवकों के परिजनों के बीच हुए समझौते के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
Related Articles
हत्याकर प्लास्टिकमें लिपटा फेंका गया युवक का शव मिला
Post Views: 957 एसएसपी और एसपी ग्रामीण ने की फोरेंसिक टीम के साथ घटना की जांच पड़ताल हत्याकर प्लास्टिक में लिपटा युवक का शव माइनर नहर में फेंका मिलने से सनसनी फैल गयी। यह घटना सोमवार को सायंकाल मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के सायंकाल मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रुपापुर गांव के सामने की है। सूचना पाकर […]
शादी का झांसा देकर सिपाही पर शारीरिक शोषण करने का आरोप, वीडियो वायरल
Post Views: 1,014 वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती ने अपने पड़ोसी गांव के सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शनिवार को युवती द्वारा आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी गांव के एक सिपाही ने शादी […]
वाराणसी परिक्षेत्रमें १४५ गांव बने सम्पूर्ण बीमा ग्राम-कृष्ण कुमार यादव
Post Views: 984 ‘डाक जीवन बीमा’ का १३८वें वर्ष में प्रवेश, मनाया गया ‘डाक जीवन बीमा दिवस’ डाक विभाग, जीवन बीमा के क्षेत्र में भी एक लम्बे समय से कार्यरत है। फरवरी १८८४ को आरंभ डाक जीवन बीमा भारत में सरकारी एवं अद्र्ध सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे पुरानी बीमा योजना है, जिसका लाभ अब […]




