●सीतामढ़ी घाट पर डूबे युवक की लाश तीसरे दिन घटनास्थल से 10 किमी पूर्व ग्राम पुरवाँ के सामने मिली, एनडीआरएफ टीम व सीतामढ़ी चौकी पुलिस के रिसर्च अभियान में बरामद हुआ शव
●सोमवार की रात खिजिरिहा, सरायममरेज, प्रयागराज निवासी सूबेदार बिंद गंगा में नहाते समय गहरे पानी में हो गया था लापता
●सूबेदार गांव के मृत वृध्द के अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों संग आया था सीतामढ़ी गंगा घाट
विस्तार-
कोइरौना (भदोही)। सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे सीतामढ़ी श्मशान घाट पर गंगा में नहाते समय गहरे पानी में लापता खिजिरिहा सरायममरेज प्रयागराज निवासी 35 वर्षीय सूबेदार बिंद का शव नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स के जवानों ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बरामद कर लिया।
गंगा में लापता युवक के शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम की तस्वीर
कोइरौना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम जांच हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। बता दें कि सूबेदार बिंद सोमवार की रात गांव के ही मृत हुए किशोरीलाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने सीतामढ़ी घाट पर आया था। इसी दौरान नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में लापता हो गया था। सूचना पर मंगलवार को सीतामढ़ी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मिश्र ने स्थानीय गोताखोरों व नाविकों से कई घण्टे तक खोजबीन कराने में जुटे रहे, किंतु गंगा में बाढ़ और तेज बहाव के चलते सफलता नही मिल सकी।
स्थानीय नाविकों संग शव की खोजबीन करती सीतामढ़ी चौकी पुलिस
तो जिला प्रशासन के सूचना पर बुधवार को एनडीआरएफ वाराणसी के इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम सीतामढ़ी पहुंची। सुबह 9 बजे से टीम ने घटनास्थल से पूर्व की ओर करीब 20 किमी तक गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया। ढूढ़ने व घण्टों की हारविंग के बाद दिन के करीब डेढ़ बजे शव को टीम ने थाना कोइरौना व गोपीगंज सीमा के गांव पुरवाँ के सामने गंगा किनारे से बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली।
टीम ने बरामद लाश को कोइरौना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर मौजूद सीतामढ़ी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश मिश्रा ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव पीएम जांच हेतु भेज दिया।
Post Views: 7,781 भदोही: उत्तर प्रदेश में इन दिनों हर जगह सिर्फ पंचायत चुनाव का शोर नदर आ रहा है. प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह तरह के दावे और वादे कर रहे हैं. इस बीच कुछ लोग ऐसे भ हैं जो गैर कानूनी तरीकों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. भदोही जनपद में जिला […]
Post Views: 747 आजसं. कोइरौना (भदोही)। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बारीपुर की मौजूदा ग्राम प्रधान कुलवंती देवी उर्फ कलुई 68 वर्ष पत्नी स्व. पन्नालाल गौतम का गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर पर ही आकस्मिक निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से कुलवंती की तबियत खराब चल रही थी। मिली जानकारी के अनुसार […]
Post Views: 3,236 संतकबीर नगर, । संतकबीर नगर जिले की धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव में एक गरीब परिवार में पैदा हुए गणेश चंद्र चौहान लोगों के प्यार और स्वयं के हौसले से सफाई कर्मी से विधायक बन गए। कोरोना काल में लोगों की सहायता के लिए सुबह में ही घर से निकल जाते […]