अफगानिस्तान में तालिबान के तेजी से बढ़त हासिल करने को लेकर वैश्विक चिंताओं के बीच भारत ने कहा कि वह अफगान सरकार और देश के लोगों का सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने वाले शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत-अफगानिस्तान संबंध 2011 में दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित रणनीतिक साझेदारी समझौते द्वारा निर्देशित हैं। उन्होंने कहा, ”एक निकटवर्ती पड़ोसी के रूप में, भारत अफगान सरकार और अफगानिस्तान के लोगों की शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने में उनका समर्थन करता है, जहां महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित अफगान समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा की जाए।”बागची ने पिछले साल जिनेवा में अफगानिस्तान सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की टिप्पणियों का भी उल्लेख किया, जिसमें युद्ध प्रभावित देश के विकास के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई थी।
पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ने के बीच भारत देश के समग्र विकास पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ-साथ अफगान सरकार के संपर्क में है।
Post Views: 732 नई दिल्ली। 27 जून 2024 (गुरुवार) को स्टॉक मार्केट लाल निशान पर खुला है। पिछले दो सत्र से जारी तेजी के बाद आज बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को बाजार ऑल-टाइम हाई पर बंद हुआ था। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 124.05 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट […]
Post Views: 1,199 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बात पर चिंता जाहिर की है कि पाकिस्तान दुनिया के उन टॉप 10 देशों में शामिल है जिसको जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक खतरा है। उन्होंने ये बात कराचीन न्यूक्लियर पावर प्लांट यूनिट-2 (के-2) के वर्चुअल उदघाटन के अवसर पर कही है। उन्होंने इस मौके […]
Post Views: 1,432 नीतीश कुमार ने कहा, लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है. अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है. पटना: बिहार में कोरोना के मद्देनजर जारी लॉकडाउन को एक […]