नई दिल्ली : अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। महीने के दूसरी दिन और इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज सोना जहां सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार आज सोना 55 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ है। गिरावट के बाद सोना फिलहाल 47224 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले बुधवार को सोना 47279 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई थीं।
आज जहां सोने सस्ता हुआ है वहीं चांदी में तेजी देखी जा रही है। फिलहाल चांदी 619 रुपये की तेजी के साथ 63691 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है। इससे पहले बुधवार को चांदी 63072 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 रुपये की तेजी के साथ 47072 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है जबकि चांदी 21 रुपये की गिरावट के साथ 63,552.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
Post Views: 831 नई दिल्ली, विवाद और विरोध के कारण नामांकन के अंतिम दिन भाजपा को घोषित प्रत्याशियों की सूची में बदलाव करना पड़ा है। नौ घोषित प्रत्याशियों की जगह नए लोगों को मैदान में उतारने का फैसला करना पड़ा। इस बदलाव का असर दूसरे वार्डों पर न पड़े इसलिए पार्टी के नेता इस संशोधन […]
Post Views: 834 मुंबई, । महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे में अब नया मोड़ आ गया है। शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने गुवाहटी में रह रहे एकनाथ शिंदे खेमे के 16 बागी विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में इन विधायकों को सोमवार 27 जून तक अपना […]
Post Views: 945 नई दिल्ली, । मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने शुक्रवार को भारत के विकास के अनुमान में बदलाव किया है। देश के मजबूत आर्थिक गति के कारण 2023 कैलेंडर वर्ष भारत का विकास अनुमान 6.7 फीसदी बढ़ सकता है। इसकी जानकारी मूडीज ने अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक दिया है। उन्होंने अपने […]