भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी के रहने वाले अभिषेक मौर्य के मोबाइल पर मंगलवार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को यश बैंक का अधिकारी बात कर कहा कि तुम्हारे क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध रिकॉर्ड पॉइंट्स अभी तक रिडीम नहीं हुए हैं। फोन करने वाले ने अभिषेक को विश्वास में लेकर सहायता करने के नाम पर उसने यस बैंक नाम का एक ऐप डाउनलोड कराया। जिसे उसने यस बैंक का आधिकारिक एप बताया। अभिषेक के एप लॉगिन किया लेकिन रिकॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने का कोई विकल्प नहीं मिला। इसके बाद फोन करने वाले जालसाज ने व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा जो यस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट जैसा प्रतीत हो रहा था। वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड नंबर और अन्य विवरण डालने के बाद एक ओटीपी आया। ओटीपी नंबर डालते ही खाते से ६० हजार डेबिट हो गया। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
Related Articles
स्वतंत्र शिक्षाके सपनोंको राष्ट्ररत्न बाबू शिवप्रसाद गुप्त ने किया साकार
Post Views: 2,024 काशी विद्यापीठ असहयोग आन्दोलनसे उपजा काशी विद्यापीठ की स्थापना १० जनवरी १९२१ को बाबू शिवप्रसाद गुप्त ने की थी। काशी विद्यापीठ के प्रादुर्भाव के पीछे हिन्दुस्तान का एक लम्बा इतिहास जुड़ा हुआ है। ब्रिटिश हुकूमतके दबावमें शिक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक असंतोष था। असहयोग आन्दोलनके दौरान सरकारी शिक्षण संस्थाओंके बहिष्कार का निर्णय […]
दोहरीकरण, विद्युतीकरण कार्योंमें गुणवत्ता मानकों का करें पालन-प्रदीप कुमार जोशी
Post Views: 766 रेलवे बोर्डके सदस्य (इंफ्रा.) ने मण्डुवाडीह, सारनाथ स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्योंका किया निरीक्षण, सारनाथ स्टेशन को पर्यटक की दृष्टिï से विकसित करनेका दिया निर्देश रेलवे बोर्डके सदस्य (इंफ्रास्ट्रक्चर) प्रदीप कुमार जोशीने सोमवारको सारनाथ एवं मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशनोंका निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालयके भारतेन्दु सभा कक्षमें […]
Mirzapur के दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री Amit Shah
Post Views: 6,574 मिर्जापुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) जल्द उत्तर प्रदेश के दौरे (Home Minister To Visit UP) पर जा सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्री 1 अगस्त को मिर्जापुर (Amit Shah’s Mirzapur Visit) पहुंच सकते हैं. इस दौरान अमित शाह मिर्जापुर में विंध्याचल कॉरिडोर (Vindhyachal Corridor) की शुरुआत […]



