ओपीडी कर रहे डॉक्टर से मरीजों के बारे में ली जानकारी
खेतासराय। खेतासराय – खुटहन मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी का सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। जिससे पीएचसी सोंधी में हड़कम्प मच गया। तीस मिनट के निरीक्षण के उपरांत संतुष्टि जाहिर करते साफ – सफाई पर विशेष ध्यान की बात कही। उक्त पीएचसी पर औचक निरीक्षण करने पहुँची सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर को जांच किया। इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण, दवाओं का स्टॉक व रख – रखाव का जांच पड़ताल की। ओपीडी कर रहे डॉ. एहतेसामुद्दीन से मरीजों के बारे में जानकारी करते हुए विशेष रूप से साफ – सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल कर्मचारियों में अफरा – तफरी मची रही। ऐसे में सीएमओ के औचक निरीक्षण में संतुष्टि जाहिर की उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
Post Views: 825 मरीजोंको इमरजेंसी और मेडिकल जांचके लिए जाना पड़ेगा १३ किमी दूर खेतासराय। नगर समेत क्षेत्र की जनता के लिए एक बुरी खबर है। सोंधी का वर्षों पुराना स्वास्थ्य केंद्र अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहरावा में शिफ्ट होने जा रहा है। ऐसा होने से यहां के मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। मेडिकल जांच […]
Post Views: 3,978 जौनपुर, । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के नौपेड़वां में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सीमा व सेना पर आंख उठाने वालों को दंडित किया है। कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने 70 […]
Post Views: 1,184 लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की यूपी पीईटी परीक्षा शनिवार को पहले दिन सम्पन्न हो गई। प्रदेश के सभी जिलों में दो पालियों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा में बचे अभ्यर्थी रविवार को परीक्षा देंगे। साल्वर गैंग ने इस परीक्षा में भी सेंध लगा दी है। उत्तर […]