

Related Articles
धमकी देने वाले नेताओं के नाम बताएं अदार पूनावाला, हम देंगे पूरी सुरक्षा- महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले
Post Views: 959 मुंबई, । सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने हाल ही में लंदन में टाइम्स के साथ हुई बातचीत में कहा था कि उन्हें भारत के शक्तिशाली नेता और व्यापारी फोन कर उन्हें धमकी दे रहे हैं। धमकी देने वाले राजनेताओं में कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि […]
गैस चैंबर बन रही दिल्ली, आनंद विहार में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा AQI; हालात नाजुक
Post Views: 517 नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। शुक्रवार को राजधानी के ऊपर हल्की धुंध की परत छा गई। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 पर गिरकर ‘खराब’ श्रेणी में आ गया। दिल्ली की हवा लगातार खराब हो रही है। आनंद विहार में AQI 339 […]
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र लोक सेवा आयोग ने जारी किए
Post Views: 650 नई दिल्ली, । CGPSC SSE Prelims Admit Card 2021: छत्तीसगढ़ पीसीएस परीक्षा 2021 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के […]





गलुरू (एएनआई)। कर्नाटक के दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बेंगलुरू से फोरेंसिक साइंस लैब का वर्चुअल रूप में उद्धाटन किया। इस मौके पर उन्होंने न्रूपाटूंगा यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी रखी। साथ ही उन्होंने स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रानिक बीट) ऐप भी लान्च किया। ये ऐप कर्नाटक पुलिस के लिए बनाया गया है।इस मौके पर उन्होंने कहाि क पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार उच्च शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। उनका कहना था कि बीते 75 साल की यात्रा में देश ने बहुत सी मंजिलें पार की हैं और हम आज यहां खड़े हैं।
बता दें कि अमित शाह सोमवाद देर रात कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे थे। एक माह के दौरान उनका ये राज्य का दूसरा दौरा है। कर्नाटक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस दौरे को बेहद खास माना जा रहा है। ये दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि वहां पर भाजपा के विधायकों में कुछ असंतोष भी चल रहा है। ये असंतोष कैबिनेट विस्तार को लेकर है, जो अब तक नहीं हुआ है।
कुछ विधायकों का मानना है कि सरकार में नए चेहरों को जगह दी जानी चाहिए। वहीं इस दौरे के दौरान ही केंद्रीय मंत्री राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पर पार्टी के अन्य नेताओं के साथ चर्चा भी कर सकते हैं।