Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

अंतरिक्ष में छह माह बिताने के बाद पृथ्वी पर वापस लौटा चीनी अंतरिक्षयात्री, कायम हुआ रिकार्ड


बीजिंग, ।  चीन के नए अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने बिताने के बाद तीन अंतरक्षियात्रियों  को लेकर शेनझोउ-13 शनिवार को वापस लौट आया। इसके साथ ही अब तक अंतरिक्ष में बिताया जाने वाला सबसे अधिक समय का रिकार्ड  भी कायम हो गया। इससे पहले अंतरिक्ष में 92 दिन बिताने का रिकार्ड है।

तीन चीनी अंतरिक्षयात्रियों को लेकर स्पेसक्रांफ्ट वापस पृथ्वी पर आ चुका है। इससे पहले अंतरिक्ष में देश का पहला विमान तीन महीनों तक रहा है। स्थानीय समयानुसार 9:56 am पर उत्तर चीन के मंगोलिया स्थित गोबी रेगिस्तान की डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर तीन अंतरिक्षयात्री झाई झिगांग (Zhai Zhigang), वांग यापिंग (Wang Yaping) और ये गुआंगफू (Ye Guangfu) को लेकर शेनझझोउ-13 (Shenzhou-13) कैप्सूल की लैंडिंग हुई। तीनों अंतरिक्षयात्रियों के स्वास्थ्य की जांच मेडिकल टीम ने की और बताया कि इनका स्वास्थ्य अच्छा है।

अंतरिक्षयात्रियों ने टियांगोंग स्पेस स्टेशन पर छह माह बिताए जो अब तक का सबसे अधिक समय है। इससे पहले 92 दिन के लिए शेनझोउ-12 (Shenzhou-12) अंतरिक्ष में रहा था। इसके अलावा इस बार मिशन ने कई और रिकार्ड स्थापित किए हैं।